छत्तीसगढ़
13 लाख रुपए बैंक खाता में होल्ड कराया गया है
रेंज साइबर थाना, रायपुर की कार्यवाही
सिम कार्ड के सप्लायर को दुर्ग से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने के नाम से 44 लाख की ठगी को दिया था अंजाम।
प्रार्थी संजय वर्मा पिता विनोद वर्मा उम्र 44 वर्ष निवासी गोल्डन टावर अमलीडीह ने थाना न्यु राजेंद्र नगर रायपुर में शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 44 लाख की ठगी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, दिनांक 2/7/24 को अपराध क्रमांक 289/24 धारा 420,34 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना के लिए रेंज साइबर थाना रायपुर को भेजा गया था।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार विवेचना क्रम में रेंज साइबर थाना द्वारा ठगी की राशि 13 लाख को विभिन्न बैंक अकाउंट में होल्ड कराया गया। तथा तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए। आरोपियों द्वारा मोबाइल नंबर 9109750934 से प्रार्थी को वॉट्सएप कॉल कर झांसा में लिया गया था, उक्त नंबर का धारक परमेश्वर निवासी कुथरेल दुर्ग से पूछताछ पर उक्त नंबर को नही जानना बताया था। कंपनी का एजेंट विक्की देवांगन दिनांक 14/2/24 को परमेश्वर के अन्य मोबाइल नंबर को पोर्ट करते समय फिंगर का दो बार स्कैन करवा कर एकस्ट्रा सिम एक्टिव कर लिया था, बाद में उस सिम को अधिक राशि लेकर बेच दिया था। आरोपी विक्की देवांगन को दिनांक 18/7/24 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी विक्की देवांगन पिता ईश्वर राम देवांगन उम्र 24 वर्ष निवासी आमापारा बघेरा दुर्ग
जप्ती 2 नग मोबाइल, 13 लाख बैंक खाता में होल्ड
ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बातें
शेयर बाजार में अधिक फायदा दिलाने का लालच देकर अपराधी ठगी कर रहे हैं, सावधानी रखें
किसी भी अनजान व्हाट्सएप ग्रुप या टेलीग्राम ग्रुप पर कोई एड कर दे तो तुरंत ग्रुप छोड़ दें, क्योंकि ग्रुप में जुड़े लोगों के मैसेज, स्क्रीन शॉट आपको भ्रमित करेंगे और आप साइबर फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं
कोई भी कम्पनी तुरंत या कम समय में आपको अत्यधिक मुनाफा नहीं दे सकती है इस कारण इस तरह के ऑफर को पहले अच्छे से परख लें।
किसी भी अनजान व्हाट्सएप ग्रुप/टेलीग्राम ग्रुप पर दिखाई दे रहे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज या मुंबई स्टॉक एक्सचेंज से जुड़े ग्राफ चार्ट पर विश्वास ना करें, यह झांसे में लेने के लिए फर्जी तरीके से बनाया जा रहा है।
सेबी में रजिस्ट्रेशन नंबर चेक करना भर पर्याप्त नही है। आप जिस बैंक खाता या UPI आई डी में पेमेंट करने वालें हों उसे भी पूरी तरह वेरिफाई कर लें
किसी तरह के साइबर फ्रॉड होने पर आप तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized6 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized4 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized3 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
