Connect with us

छत्तीसगढ़

28 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal
मेष राशि
अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए दिन बढ़िया है। आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। इस राशि के ठेकेदार के लिए धनलाभ देने वाला है। बदलते मौसम में सेहत का ख्याल रखें। छोटे उद्योग कर रहे लोगों को उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। पिता का सहयोग आपको करीयर में सही दिशा की ओर जाने में मदद करेगा।
वृष राशि
दिन खुशियों से भरा रहेगा। कई सालों से नही बिक रही जमीन आज अच्छे दामों में बिक जाएगी। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जीवन में चल रही परेशानी जीवनसाथी की मदद से चुटकियों में समाप्त हो जाएंगी। आपको धन लाभ होने की संभावना है। माता बच्चों को कुछ अच्छा बना कर खिला सकती है। ज्यादा ऑयली खाने से बचें, सेहत अच्छी रहेगी।
यह भी पढ़ें: क्या वाकई महिलाओ के स्तन पुरुषों के लिए होते है अहम? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट….
मिथुन राशि
आप दोस्तों के साथ घुमाने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के विवाहित पुरूष जीवनसाथी को साड़ी गिफ्ट करेंगे, जिससे आपके रिश्ते और मधुर होंगे। प्रॉपर्टी डीलर के लिए दिन फायदा देने वाला है। इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को मान-सम्मान बढ़ेगा, लोग आपके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेंगे। लवमेट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा आर्डर मिलेगा।
कर्क राशि
पूरा दिन माता-पिता के साथ बीतेगा। पड़ोसी जिनसे पहले अनबन हुई थी वो सब भुलाकर दोस्ती का हांथ बढ़ाएंगे। आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए ताजे फलों का सेवन करना अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा। एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिलेगा। अगर लोहे का कोई सामान खरीदना चाह रहे हैं तो खरीद लें। धार्मिक कार्य में मन लगाने से शांति मिलेगी।
यह भी पढ़ें: अगर आपकी पत्नी में भी है ये 4 गुण, तो आप है बहुत भाग्यशाली…
सिंह राशि
आपका दिन शानदार रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी। साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। साथ ही दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित भी होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक जीवन में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। सफलता आपके कदम चूमेगी।
कन्या राशि
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। सोसाइटी में किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रख सकते हैं, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा बिलकुल भी न करें। आपको अपने खर्चों पर कमी करने की कोशिश करना चाहिए। परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी। बच्चों का समय दादा-दादी के साथ बीतेगा।
यह भी पढ़ें: सावधान! पोर्न वीडियो देखने पर पुलिस तुरंत भेज रही है नोटिस? 3 हजार जुर्माना नहीं भरें तो होगी गिरफ़्तारी…
तुला राशि
आपका दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मिलने का योग बन रहा है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आपको पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। करियर में और आगे बढ़ेंगे, साथ ही कई नयें अवसर आपको प्राप्त होंगे। शाम को बच्चे पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेंगें, जिससे उन्हें अच्छा लगेगा।
वृश्चिक राशि
आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में दिन नया बदलाव आयेगा। जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको लाभ पहुंचाएगी। कारोबार में दोस्त या रिश्तेदार मददगार साबित होंगे। आपके सभी कष्टों का जल्द ही निवारण होगा। परिवारिक महौल खुशनुमा रहेगा। बाहर का खाने से बचें।
यह भी पढ़ें: Crime: अवैध सम्बन्ध से नाराज पति ने पत्नी के बॉयफ्रेंड पर किया जानलेवा हमला, प्राइवेट पार्ट में मार दी गोली
धनु राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने सोच और व्यव्हार को संतुलित रखना चाहिए। किसी अजनबी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी पर विशवास बनाये रखें ,दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए, इससे आपको फायदा भी हो सकता है। शाम का समय दोस्तो या भाईयों के साथ बीतेगा।
मकर राशि
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको कुछ काम में किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलेगी। परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। अगर आप समय का सदुपयोग करेंगे, तो आपको फायदा जरूर मिलेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होगे। छात्रों का मनोबल बढेगा।
यह भी पढ़ें: किसान विशेष: दुनिया के सबसे मीठे फल के एक पौधे से एक बार में होती है 12 हजार की कमाई, लागत भी है काफी कम…
कुंभ राशि
आपका दिन अच्छा रहेगा। अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आप कोई नई योजना बनायेंगे। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होगे। इस राशि के जो लोग नौकरी कर रहें है, उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। लवमेट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। माता के स्वास्थ का ज्यादा ध्यान रखें।
मीन राशि
आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपको पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। आपको अपने कामकाज से जुड़े नए आइडियाज मिलेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें   पुलिस मुख्यालय सभागार में लैंगिक संवेदनशीलता पर दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ उद्घाटन
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

केले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

Published

on

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

ग्राम कोरसागुड़ा विकासखण्ड उसूर निवासी शांति मोटू पूनेम के नवजात को 4 अप्रैल को गंभीर अवस्था में बीजापुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. जाँच उपरांत शिशु को Staphylococcal Scalded Skin Syndrome नामक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण तेजी से फैलता है. यह बीमारी बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलती है.

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा चव्हाण के नेतृत्व में टीम ने 25 दिनों तक लगातार गहन उपचार, एंटीबायोटिक थेरेपी एवं विशेष नर्सिंग देखभाल प्रदान की. उपचार के दौरान शिशु की अत्यंत नाजुक और प्रभावित त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती गईं. शिशु को बाहरी संक्रमण और घर्षण से बचाने हेतु पारंपरिक एवं सहायक उपाय के रूप में स्वच्छ एवं स्टरलाइज किए गए केले के पत्तों का उपयोग किया गया.

यह भी पढ़ें   20 से ज्यादा बंदरों ने किया हमला, चीखती चिल्लाती रही बुजुर्ग महिला, घरों में बंद होकर देखते रहे पड़ोसी

इन पत्तों को बिस्तर के रूप में इस प्रकार बिछाया गया कि नवजात की त्वचा को मुलायम और सुरक्षित सतह मिले, जिससे शरीर पर रगड़ कम हो और संक्रमण का खतरा घटे. साथ ही नियमित रूप से पत्तों को बदलकर स्वच्छता बनाए रखी गई, जिससे बच्चे को एक संक्रमण-रहित वातावरण मिल सके.

जा सकती थी नवजात शिशु की जान

डॉ. नेहा चव्हाण ने लल्लूराम डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि नवजात शिशु का यह बेहद ही रियर केस था. इसमें शरीर का ऊपरी चमड़ी का इंपैक्सन रहता है, संक्रमण बहुत ज्यादा रहता है. और इसकी वजह से शिशु को जान खतरे में जा सकती हैं, इसको डॉक्टर को टाइम से दिखाना रहता है, तभी उसका इलाज संभव हो पाता है,

सही समय पर बच्चे को हमारे पास लाया गया. उसको तुरंत हमने एंटीबायोटिक का थेरेपी लगाकर इलाज शुरू किया. इस बीमारी में केले के पत्ते में रखना और ड्रेसिंग करना होता है, वही हमने किया. पूरी तरह से हाइजीनिक इलाज किया, और अब बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं.

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल के ट्वीटर एकाउंट पर एक गरीब पिता ने की फरियाद, इलाज कराएगी राज्य सरकार

परिजनों ने दिया दिल से धन्यवाद

शिशु के परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने बच्चे के जीवित रहने की उम्मीद लगभग खो दी थी, लेकिन चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, निरंतर देखभाल और अथक प्रयासों ने उनके बच्चे को नया जीवन दे दिया. उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और पूरे चिकित्सा दल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया.

पहली बार आया अनोखा केस

सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने लल्लूराम से कहा कि मैं डॉ. नेहा चव्हाण और उनकी टीम को बधाई देती हूं. इस तरह का केस हमारे हॉस्पिटल में पहली बार आया था, और हमारे डॉक्टरों की टीम ने सही तरीके इलाज कर एक नवजात शिशु को को नई जिंदगी दी है. अगर इस तरह ग्रामीण स्तर पर कोई भी केस आए तो निश्चित ही जिला हॉस्पिटल का लाभ लें.

 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक कल, विधानसभा के विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

Published

on

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि छठवीं विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा। इस सत्र में कुल एक ही बैठक होगी, जिसमें शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें   धमतरी : जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन के लिए प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान के आसार

इस विशेष सत्र का सबसे बड़ा मुद्दा महिला आरक्षण को लेकर संभावित सियासी टकराव माना जा रहा है। सत्ता पक्ष भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। वहीं कांग्रेस इस विषय पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Continue Reading

कैरियर

कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

Published

on

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।

यह भी पढ़ें   डीजीपी ने की समस्त आईजी और एसपी के साथ समीक्षा बैठक

बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।

लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार

इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज केस, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के 13 सदस्यों और बैंक को नोटिस

बेहतर रहा थापिछले साल का रिजल्ट

पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending