Connect with us

छत्तीसगढ़

4 मार्च राशिफल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal

मेष-चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन परेशान रहेगा। खर्च को लेकर ज्‍यादा सोचेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है लेकिन मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं। प्रेम और व्‍यापार का संतुलन बना रहेगा और भरपूर साथ मिलेगा। सूर्यदेव को जल देते रहें।

वृषभ-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। मन संकुल रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा दिख रहा है। ताम्रपात्र दान करें।

मिथुन-शासन-सत्‍ता पक्ष का साथ मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम अच्‍छा रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ संकेत दिख रहे हैं। शनिदेव की अराधना करते रहें।

कर्क-जोखिम से उबर चुके हैं। शुभता में वृद्धि हो रही है। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

यह भी पढ़ें   27 अक्टूबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

सिंह-परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं। सोच-समझकर आगे बढ़ें। किसी भी तरह का कोई रिस्‍क न लें। चोट लग सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, व्‍यापार अद्भुत रहेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम, व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। पीली वस्‍तु का दान करें।

तुला-शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर साथ मिलेगा। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम की स्थिति तू-तू, मैं-मैं वाली है। व्‍यापार अच्‍छा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्‍भव है लेकिन गृहकलह का भी संकेत है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक ठाक है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। नीली वस्‍तु का दान करें।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 1243.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

मकर-पराक्रम रंग लाएंगे। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक कहा जाएगा। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है। पीली वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-पूंजी निवेश न करें। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। धन का आगमन बढ़ेगा। प्रेम में थोड़ी दूरी हो सकती है। व्‍यापार आपका सही चल रहा है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। भाग्‍य साथ देगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय दिख रहा है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 3318 नए पॉजिटिव मरीज, 4382 हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सांसद अरूण साव ने आपदा और संकटकाल को देखते हुए किसानों के धान के बोनस की सम्पूर्ण राशि का एक मुश्त भुगतान कि मांग की
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   27 अक्टूबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending