छत्तीसगढ़
रायपुर : स्वतंत्रता की 75 वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चलाया जाएगा न्यू इंडिया @75 जागरूकता अभियान
रायपुर| भारत सरकार देश के स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ 2022 के उपलक्ष्य में विकास को जनआंदोलन से जोड़ते हुए नए भारत @75 की अवधारणा के साथ जन-जागरूकता अभियान शुरू करने जा रही है। जागरूकता अभियान में सभी राज्यों के 75 स्कूलों और 75 कॉलेजों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही भारत सरकार के सभी विभाग और मंत्रालय भी जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसी तारतम्य में प्रथम चरण के जागरूकता अभियान की रूपरेखा तैयार करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। प्रथम चरण में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त से राज्य के 25 आरआरसी और विद्यालयों में केन्द्रीय स्वास्थ सचिव द्वारा एचआईवी, टीबी और रक्तदान जागरूकता गतिविधयों का शुभारंभ किया जाएगा।
प्रथम चरण का यह अभियान 20 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विजेता महाविद्यालयों और विद्यालयों को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा राज्य के उच्च प्राथमिकता वाले जिले रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, कोरबा और बेमेतरा में न्यू इंडिया @75 जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रथम चरण के लिए अगस्त तक दुर्ग और बेमेतरा जिले को चिन्हित किया गया है।
बैठक में बताया गया कि जागरूकता अभियान के माध्यम से युवाओं और किशोरों में एचआईवी, टीबी और रक्त दान के संबंध में जागरूकता को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान एचआईबी की रोकथाम और उससे पीड़ित लोगों के प्रति भेद-भाव को कम करने का प्रयास और स्वेच्छिक रक्तदान के लिए युवाओं को प्रेरित किया जाएगा। लोगों को इलाज कहां और कैसे कराना है इसकी जानकारी दी जाएगी। स्कूल और कॉलेजों में कोविड की स्थिति को देखते हुए भौतिक या ऑनलाइन माध्यम से गतिविधियों का आयोजन होगा। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए राज्य स्तरीय समिति भी गठित की गई है जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना संचालक अध्यक्ष, अतिरिक्त परियोजना संचालक उपाध्यक्ष और एडी यूथ संयोजक हैं।
बैठक में स्कूल शिक्षा, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, समाज कल्याण और जनसंपर्क विभाग के अधिकारी, राज्य क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र संगठन के नोडल अधिकारी, दुर्ग और बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,एचआईवी/टीबी के जिला नोडल अधिकारी,जिला शिक्षा अधिकारी सहित तकनीकी विश्वविद्यालय और हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के नोडल अधिकारी शामिल हुए।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized6 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized3 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized16 hours ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
