छत्तीसगढ़
धमतरी : स्कूलों में दसवीं एवं बारहवीं की क्लासेस 02 अगस्त से, जिला शिक्षा अधिकारी ने शासन के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
धमतरी| प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग की ऑफलाईन क्लासेस प्रारंभ करने के लिए शर्तों के आधार पर अनुमति प्रदाय की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.रजनी नेल्सन ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग के तहत सभी निजी एवं शासकीय विद्यालयों में दसवीं एवं बारहवीं की क्लासेस दो अगस्त से शुरू होंगी। स्कूलों में पहली से पांचवीं एवं आठवीं की क्लास शुरू करने के संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित ग्राम पंचायत तथा स्कूल की पालक समिति और शहरी क्षेत्रों में संबंधित वार्ड पार्षद एवं स्कूल की पालक समिति की अनुशंसा लेनी होगी। उनकी अनुशंसा मिलने पर ही दो अगस्त से स्कूल में पढ़ाई शुरू की जा सकती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ऐसे जिले जहां कोरोना की पॉजिटिविटी दर सात दिनों तक एक प्रतिशत से कम हो, वहीं यह ऑफलाईन क्लासेस लगाईं जाएंगी।
शर्तों मंे यह भी बताया गया कि बच्चों को स्कूल में एक दिन के अंतर पर बुलाया जाए, याने हर रोज केवल आधी संख्या में ही बच्चे बुलाए जाएं। ऐसे बच्चे जिन्हें खांसी, सर्दी, बुखार इत्यादि हो, तो उन्हें क्लास में नहीं बैठाया जाए। यह भी बताया गया है कि ऑनलाईन क्लासेस पहले की तरह संचालित की जाती रहेंगी और किसी भी विद्यार्थी के लिए स्कूल में पढ़ने के लिए उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी। केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी कोरोना संक्रमण से बचाव के निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी शिक्षण संस्थाओं के कमरों की साफ-सफाई सही तरीके से करने और उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने भी जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized6 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized3 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized16 hours ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
