Connect with us

Uncategorized

BCCI में बड़े बदलाव की तैयारी, VVS लक्ष्मण बन सकते हैं ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’

Published

on

BCCI की ओर से अभी कोई पुष्टि नहीं
लक्ष्मण की नियुक्ति या इस प्रस्तावित पद से जुड़ी सटीक जिम्मेदारियों के बारे में BCCI की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह खबर सितंबर में बोर्ड में संभावित फेरबदल की चर्चाओं के बीच सामने आई है।

लक्ष्मण अभी CoE के प्रमुख हैं, जिसे पहले नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के नाम से जाना जाता था। 2021 में कर्नाटक के पूर्व बल्लेबाज़ राहुल द्रविड़ के भारत के हेड कोच बनने के बाद लक्ष्मण ने उनकी जगह ली थी।

पिछले कुछ सालों में CoE एक बड़ी सुविधा के रूप में विकसित हुआ है, जो खिलाड़ियों के विकास, हाई-परफॉर्मेंस प्रोग्राम और रिहैबिलिटेशन जैसे कामों को देखता है। CoE में लक्ष्मण का मौजूदा कार्यकाल 2026 तक बढ़ा दिया गया था।

इस महीने की शुरुआत में, लक्ष्मण ने कहा था कि उन्होंने निजी कारणों और CoE को विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता के चलते द्रविड़ के कार्यकाल के बाद भारत का हेड कोच बनने का मौका ठुकरा दिया था। उन्होंने कहा कि वे यहाँ से आगे बढ़ने से पहले इस सुविधा के स्ट्रक्चर, प्रोसेस और प्रोटोकॉल को स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें   पूर्व जापानी मंत्री की नाराजगी के बाद..भारतीय रेलवे ने शेयर किया बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का लेटेस्ट अपडेट, 12 स्टेशनों पर रहेगा स्टॉपेज
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला

Published

on

दोनों सरकारें मानेंगी फैसला- CM साय
दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम साय ने कहा कि जल विवाद को लेकर केंद्रीय जल आयोग (CWC) को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि दोनों प्रदेशों के हित में जो भी निर्णय होगा, दोनों सरकारें उसे मानेंगी।

सिंगापुर दौरे को लेकर भी बोले CM साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने प्रस्तावित सिंगापुर दौरे को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की विकास उपलब्धियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। सिंगापुर में वे निवेशकों और व्यापारियों से मुलाकात करेंगे तथा प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। सीएम ने कहा कि इस दौरे से कौशल विकास, तकनीक और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें   Vastu Tips: घर की इस दिशा में बना बाथरूम होता है अशुभ, छा जाती हैं कंगाली

Continue Reading

Uncategorized

छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…

Published

on

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों पर भर्ती कंप्यूटर आधारित चयन परीक्षा (CBT) के माध्यम से की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया को लेकर विभाग ने आवेदन और परीक्षा की संभावित तिथियां भी जारी कर दी है।

जारी विज्ञापन के मुताबिक संविदा के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे। अभ्यर्थी 21 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में किसी तरह की त्रुटि होने पर 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक सुधार का मौका दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें   अटल बिहारी वाजपई छात्रसंघ द्वारा प्रश्नपत्र में त्रुटि तथा असमंजस को दूर करने कुलसचिव के नाम परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन

विभाग के अनुसार भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 के बीच रखी गई है। परीक्षा विभिन्न पालियों में आयोजित की जा सकती है। वहीं अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 25 से 26 अक्टूबर 2026 के बीच जारी किए जाने की संभावित तिथि बताई गई है। अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर देख सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

Continue Reading

Uncategorized

दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल

Published

on

भारतीय रेलवे इस फेस्टिव सीजन में कुछ स्पेशल ट्रेने चलाने जा रहा है. दिवाली और दशहरा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे 102 फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें चलाएगी. इन ट्रेनों में IRCTC के एप और ऑफिशियल वेबसाइट (irctc.co.in), रेलवे के रिजर्वेशन सेंटर और RailOne एप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं. इनमें सफर करने के लिए स्पेशल चार्जेस देना होगा.

त्‍योहारों के लिए भारतीय रेलवे ने अलग-अलग रूटों के लिए फेस्टिव स्‍पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है. इसी में से एक रूट पर 102 फेरे वाली ट्रेनें चलाने जा रहा है.

यह भी पढ़ें   शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था PTI टीचर, छात्रा ने लगाईं फांसी

दशहरा और दिवाली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है. इनमें मुंबई-चेन्नई, मुंबई-लातूर और कोल्हापुर-कलबुरगी रूट शामिल हैं. इन स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है. त्‍योहारों के लिए बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ये फैसला लिया है. 102 फेरे लगाने वाली ट्रेनें  सोलापुर मंडल से गुजरने वाले अलग-अलग रूटों पर चलाई जाएंगी.

CSMT मुंबई-चेन्नई बीच वीकली स्पेशल ट्रेन के 6 फेरे चलाए जाएंगे. यह ट्रेन 14 अक्टूबर से 18 नवंबर तक हर बुधवार को मुंबई से रात 12:35 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 11:30 बजे चेन्‍नई पहुंच जाएगी. वापसी में चेन्नई-CSMT मुंबई स्पेशल 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक हर गुरुवार को सुबह 4 बजे चेन्नई से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4 बजे मुंबई आ जाएगी.

भारतीय रेलवे CSMT मुंबई और लातूर के बीच भी हफ्ते में दो बार चलने वाली स्पेशल ट्रेन चलाएगा, जो दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे लगाएगी.

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: 31 भैंसों को ट्रक में ठूंसकर ले जा रहे थे बनारस, पुलिस ने दबोचा

रेलवे कोल्हापुर और कलबुरगी के बीच भी 64 फेरे लगाएगी. यह स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर रोज चलेगी. कोल्हापुर-कलबुरगी स्पेशल 10 अक्टूबर से 15 नवंबर तक हर दिन सुबह 6:10 बजे कोल्हापुर से रवाना होगी और शाम 4:10 बजे कलबुरगी पहुंचेगी। इस दिशा में कुल 32 फेरे होंगे.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending