Uncategorized
NEET UG काउंसलिंग 2026: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा- छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट नहीं होगी प्रभावित

NEET UG काउंसलिंग 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के बच्चों के हितों के साथ किसी भी तरह की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश में मेडिकल कॉलेज और MBBS की सीटें बढ़ाने का उद्देश्य ही यही है कि छत्तीसगढ़ के अधिक से अधिक बच्चों को मेडिकल शिक्षा का अवसर मिले।
मंत्री जायसवाल ने कहा है कि डोमिसाइल को लेकर अगर कहीं कोई शंका या शिकायत सामने आती है, तो उसकी पूरी गंभीरता से जांच कराई जाएगी। व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और पुख्ता बनाया गया है। जिनके दस्तावेज सही हैं, उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन अगर कहीं नियमों का उल्लंघन या फर्जीवाड़ा पाया गया, तो उसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नीट यूजी प्रवेश वर्ष 2026 की राज्य स्तरीय काउंसलिंग
पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी काउंसलिंग, मेरिट और आवंटन की संपूर्ण प्रक्रिया प्रचलित प्रवेश नियमों के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से पारदर्शी ढंग से संपादित की जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य काउंसलिंग समिति ने NEET UG प्रवेश वर्ष 2026 की राज्य स्तरीय काउंसलिंग को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। भौगोलिकसंदर्भ
नियम 7 के तहत होगा सत्यापन
छत्तीसगढ़ चिकित्सा, दंत चिकित्सा एवं भौतिक चिकित्सा (फिजियोथेरेपी) स्नातक प्रवेश नियम, 2025 के नियम 7 के अनुसार ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीयन, प्राथमिकता क्रम का निर्धारण, आवंटन, मूल दस्तावेजों की संवीक्षा एवं प्रवेश की प्रक्रिया शामिल है। पात्रता परीक्षण के दौरान मूल निवासी प्रमाण-पत्र, श्रेणी/संवर्ग संबंधी प्रमाण-पत्र तथा नियमानुसार अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। आवंटन के बाद अभ्यर्थी द्वारा आवश्यक मूल दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने और उनके सत्यापन में पात्र पाए जाने के उपरांत ही प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी।
गलत जानकारी दी तो निरस्त होगा प्रवेश
प्रवेश नियम के नियम 12 में स्पष्ट प्रावधान है कि यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा झूठी या गलत जानकारी देकर अथवा प्रासंगिक तथ्यों को छिपाकर प्रवेश प्राप्त किया गया हो, या प्रवेश के बाद किसी भी समय यह पाया जाए कि अभ्यर्थी को किसी त्रुटि अथवा चूक के कारण प्रवेश प्राप्त हो गया है, तो नियमानुसार उसका प्रवेश निरस्त किया जा सकता है। मूल निवासी अथवा अन्य दस्तावेजों को लेकर कोई शिकायत या तथ्य सामने आने पर नियमानुसार जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी।
अफवाहों से बचें, पोर्टल पर करें शिकायत दर्ज
राज्य काउंसलिंग समिति ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि काउंसलिंग को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रम या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें। किसी भी शंका, समस्या या शिकायत की स्थिति में अभ्यर्थी अधिकृत काउंसलिंग पोर्टल पर Candidate Login में उपलब्ध “Candidates Grievances and Query Redressal System” के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा काउंसलिंग शाखा के ई-मेल cgdme.counseling@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
Uncategorized
मोदी-ट्रंप के बीच कई मुद्दों पर अहम बातचीत, अंतरराष्ट्रीय स्थिरता के लिए दोनों ने साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी जताई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार को फोन पर अहम बातचीत हुई. जिसमें व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम बातचीत हुई है. ट्रंप के साथ बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए पीएम ने एक्स पर लिखा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप के साथ सार्थक बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी जैसे मुद्दों पर आपसी सहयोग की चर्चा की. दोनों देश अपनी ‘व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ को आगे बढ़ाने के लिए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए हैं.
साथ ही दोनों नेताओं ने वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई. पीएम ने बताया कि इसके साथ ही दोनों देशों की कॉम्प्रिहेंसिव ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर आपसी संपर्क और करीबी समन्वय बनाए रखने पर पूरी सहमति बनी.
पीएम मोदी ने बताया कि हमने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए चल रहे प्रयास भी शामिल हैं.
भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच श्री मोदी और श्री ट्रम्प ने बातचीत की, जिसे विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में न्यूयॉर्क में दिए गए भाषण ने रेखांकित किया.
Uncategorized
एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया,’ UPSC के शताब्दी समारोह में कैप्टन स्मित माछर की तारीफ कर बोले पीएम मोदी

PM Modi Mentioned Smit Machchhar Bravery In UPSC Event: अपनी जान दांव पर लगाकर दुबई से इजराइल जा रही फ्लाईदुबई (flydubai) की फ्लाइट को हाईजैक करने और क्रैश करने से बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की दुनिया भर में तारीफ हो रही है। कॉकपिट के अंदर हुए हमले के दौरान घायल हुए भारतीय पायलट की हर कोई तारीफ कर रहा है। पीएम मोदी ने स्मित मछार के परिवार वालों से बातकर उन्हें सच्चा हीरो बताया है। वहीं यूपीएससी (UPSC) के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारतीय पायलट स्मित मछार की जांबाजी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया। उन्होंने विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है।
दरअसल संघ लोक सेवा आयोग यानी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) के 100 साल पूरे होनने पर शताब्दी समारोह में का आयोजन हो रहा है। UPSC के शताब्दी समारोह में पहुंचे पीएम मोदी भारतीय पायलट स्मित मछार की जांबाजी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्मित मछार ने अपनी बहादुरी से भारत का गौरव बढ़ाया है।
दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की फ्लाइट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, कल जो एक घटना घटी और भारत के कैप्टन स्मित ने जिस प्रकार से धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय दिया। आज इजराइल के प्रधानमंत्री ने कहा कि इस हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया। इजाइली पीएम का यह कहना हर देशवासी को स्मित का ये पराक्रम गौरव से भर देता है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आज मेरी उनके (स्मित मछार) पिता भूपेंद्र भाई, उनकी माता गीता बहन और पत्नी सोनल से भी बातचीत हुई। आज पूरी दुनिया उनपर गर्व कर रही है। 140 करोड़ भारतीय कैप्टन स्मित को सलाम करते हैं और उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। मैं देशवासियों से प्रार्थना करता हूं कि हम सब स्मित के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें और भारत का गौरव बढ़ाने वाले भाई स्मित का अभिनंदन करें।
Uncategorized
6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति, ओम माथुर को केरलम तो आर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी, देखिये लिस्ट…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 6 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन की ओर से 12 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरलम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा ओडिशा, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम में भी नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की गई है।
जानिए किसे बनाया गया कहां का राज्यपाल
केरलम: ओम प्रकाश माथुर
तमिलनाडु: राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
ओडिशा: ब्रज मोहन राम
कर्नाटक: डॉ. सुधा यादव
उत्तराखंड: डॉ. ढाल सिंह बिसेन
सिक्किम: दुष्यंत गौतम
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सभी नियुक्तियां संबंधित राज्यपालों द्वारा अपने-अपने पद का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।
-
Uncategorized3 hours ago6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति, ओम माथुर को केरलम तो आर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी, देखिये लिस्ट…
-
Uncategorized4 days ago
ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ी: विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच अमित शाह का बड़ा फैसला, CEC आगरा से लेकर दिल्ली तक अभेद सुरक्षा में रहेंगे
-
Uncategorized5 days ago
कोयला घोटाला : चार्जशीट में कवि कुमार विश्वास को 25 लाख भुगतान का जिक्र, विधायक देवेंद्र यादव-सूर्यकांत तिवारी की चैट से खुलासा
-
Uncategorized3 days ago
PM मोदी के नाम पर होगा नोएडा का जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट ने पास किया प्रस्ताव
-
Uncategorized1 day agoNandigram By-Election Result 2026: BJP की हसीरानी रथ की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस उम्मीदवार को 1.22 लाख वोटों से हराया
-
Uncategorized3 hours agoएक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया,’ UPSC के शताब्दी समारोह में कैप्टन स्मित माछर की तारीफ कर बोले पीएम मोदी
-
Uncategorized3 hours agoमोदी-ट्रंप के बीच कई मुद्दों पर अहम बातचीत, अंतरराष्ट्रीय स्थिरता के लिए दोनों ने साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी जताई
