Connect with us

Uncategorized

शिक्षा विभाग की प्रेस वार्ता : मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा – चरणबद्ध तरीके से होगी 5000  शिक्षकों की  भर्ती, 453 स्कूलों में युक्तियुक्तकरण से दूर हुई शिक्षकों की कमी

Published

on

शिक्षा विभाग की प्रेस वार्ता में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और विभागीय सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने विभाग की ओर से किए जा रहे सुधारों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अभियान के तौर पर युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूरी की गई है।

विभाग के मुताबिक युक्तियुक्तकरण के जरिए 453 विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को पूरा किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि स्कूलों के एकीकरण के जरिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर सदुपयोग किया गया है। इस प्रक्रिया में स्कूलों की संख्या कम करने के बजाय उनका समायोजन किया गया है।

यह भी पढ़ें   श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

शिक्षकों की पदोन्नति में पारदर्शिता
प्रेस वार्ता में मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि शिक्षक संवर्गों की पदोन्नति की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की गई है। वहीं, स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भी भर्ती की गई है। विभाग ने बताया कि प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती चरणबद्ध तरीके से की जा रही है। नियमित भर्तियां कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से की जाएंगी, जबकि संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में मेरिट को आधार बनाया जाएगा।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा पर जोर
संविदा भर्तियों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का प्रावधान किया गया है। विभाग का कहना है कि इससे भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने में मदद मिलेगी। भर्तीऔर नियुक्ति

1 अप्रैल से शुरू होगा नया शिक्षण सत्र
शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। अब प्रदेश के सभी स्कूलों के संचालन के लिए एक समान शैक्षणिक समय-सारिणी तैयार की जाएगी। विभाग के अनुसार नए शिक्षण सत्र की शुरुआत 1 अप्रैल से होगी। इससे पहले प्रदेश में नया शैक्षणिक सत्र सामान्य तौर पर 15 जून से शुरू होता था। नई व्यवस्था का उद्देश्य शैक्षणिक गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित करना और पूरे प्रदेश में स्कूल संचालन में एकरूपता लाना है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

मोदी-ट्रंप के बीच कई मुद्दों पर अहम बातचीत, अंतरराष्ट्रीय स्थिरता के लिए दोनों ने साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी जताई

Published

on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार को फोन पर अहम बातचीत हुई. जिसमें व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम बातचीत हुई है. ट्रंप के साथ बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए पीएम ने एक्स पर लिखा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप के साथ सार्थक बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी जैसे मुद्दों पर आपसी सहयोग की चर्चा की. दोनों देश अपनी ‘व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ को आगे बढ़ाने के लिए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए हैं.

यह भी पढ़ें   अवैध शराब विक्रेताओं पर थाना कोटा पुलिस की कार्यवाही

साथ ही दोनों नेताओं ने वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई. पीएम ने बताया कि इसके साथ ही दोनों देशों की कॉम्प्रिहेंसिव ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर आपसी संपर्क और करीबी समन्वय बनाए रखने पर पूरी सहमति बनी.

पीएम मोदी ने बताया कि हमने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए चल रहे प्रयास भी शामिल हैं.

भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच श्री मोदी और श्री ट्रम्प ने बातचीत की, जिसे विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में न्यूयॉर्क में दिए गए भाषण ने रेखांकित किया.

Continue Reading

Uncategorized

एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया,’ UPSC के शताब्दी समारोह में कैप्टन स्मित माछर की तारीफ कर बोले पीएम मोदी

Published

on

PM Modi Mentioned Smit Machchhar Bravery In UPSC Event: अपनी जान दांव पर लगाकर दुबई से इजराइल जा रही फ्लाईदुबई (flydubai) की फ्लाइट को हाईजैक करने और क्रैश करने से बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की दुनिया भर में तारीफ हो रही है। कॉकपिट के अंदर हुए हमले के दौरान घायल हुए भारतीय पायलट की हर कोई तारीफ कर रहा है। पीएम मोदी ने स्मित मछार के परिवार वालों से बातकर उन्हें सच्चा हीरो बताया है। वहीं यूपीएससी (UPSC) के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारतीय पायलट स्मित मछार की जांबाजी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया। उन्होंने विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें   Relationship Tips: परफेक्ट पार्टनर होती है ऐसे गालों वाली लड़कियां

दरअसल संघ लोक सेवा आयोग यानी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) के 100 साल पूरे होनने पर शताब्दी समारोह में का आयोजन हो रहा है। UPSC के शताब्दी समारोह में पहुंचे पीएम मोदी भारतीय पायलट स्मित मछार की जांबाजी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्मित मछार ने अपनी बहादुरी से भारत का गौरव बढ़ाया है।

दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की फ्लाइट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, कल जो एक घटना घटी और भारत के कैप्टन स्मित ने जिस प्रकार से धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय दिया। आज इजराइल के प्रधानमंत्री ने कहा कि इस हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया। इजाइली पीएम का यह कहना हर देशवासी को स्मित का ये पराक्रम गौरव से भर देता है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आज मेरी उनके (स्मित मछार) पिता भूपेंद्र भाई, उनकी माता गीता बहन और पत्नी सोनल से भी बातचीत हुई। आज पूरी दुनिया उनपर गर्व कर रही है। 140 करोड़ भारतीय कैप्टन स्मित को सलाम करते हैं और उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। मैं देशवासियों से प्रार्थना करता हूं कि हम सब स्मित के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें और भारत का गौरव बढ़ाने वाले भाई स्मित का अभिनंदन करें।

Continue Reading

Uncategorized

6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति, ओम माथुर को केरलम तो आर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी, देखिये लिस्ट…

Published

on

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 6 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन की ओर से 12 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरलम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा ओडिशा, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम में भी नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की गई है।

जानिए किसे बनाया गया कहां का राज्यपाल
केरलम: ओम प्रकाश माथुर
तमिलनाडु: राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
ओडिशा: ब्रज मोहन राम
कर्नाटक: डॉ. सुधा यादव
उत्तराखंड: डॉ. ढाल सिंह बिसेन
सिक्किम: दुष्यंत गौतम
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सभी नियुक्तियां संबंधित राज्यपालों द्वारा अपने-अपने पद का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।

यह भी पढ़ें   शिक्षक ज्ञान देने के साथ विद्यार्थियों में अच्छे नागरिक के गुण भी विकसित करते हैं : राज्यपाल अनुसुईया उइके

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending