Connect with us

छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिला महिला मोर्चा की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक आज दोपहर 1 बजे होगी

Published

on

बिलासपुर-भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिला महिला मोर्चा की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक 31 जुलाई शनिवार को दोपहर 1 बजे से जिला भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में आहुत की गई है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, जिला महामंत्री द्वय वंदना जेण्ड्रे एवं गायत्री साहू ने बताया कि मोर्चा के प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक में अतिथि के रूप में मार्गदर्शन हेतु छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत एवं महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे साथ ही महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विभा राव, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी, जिला प्रभारी महिला मोर्चा शैलेन्द्री परघनिया, सहप्रभारी मीना वर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्नेहलता शर्मा, विभा गौरहा एवं संध्या सिंह, मोर्चा जिला प्रभारी रूक्मणी कौशिक, सुधा गुप्ता सहित मोर्चा के जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, मंडल अध्यक्ष आदि विशेष रूप से बैठक में शामिल होंगे। श्रीमती जयश्री चौकसे ने महिला मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, निर्वाचित महिला जन प्रतिनिधी, मंडल अध्यक्ष महामंत्री को बैठक में उपस्थित होने का आव्हान किया है।भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिला महिला मोर्चा की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक 31 जुलाई शनिवार को दोपहर 1 बजे से जिला भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में आहुत की गई

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: माध्यमिक शिक्षा मंडल की बड़ी कार्रवाई, 199 शिक्षक हुए ब्लैकलिस्टेड
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: ड्रॉपर विद्यार्थियों के लिए नीट, जेईई, क्लेट, एनडीए और पीएटी परीक्षा तैयारी का सुनहरा अवसर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में मुख्य सेमेस्टर परीक्षा में खराब रिजल्ट की पुन: जांच को लेकर ABVP ने सौंपा ज्ञापन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुस्कार के लिए आमंत्रण
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending