Connect with us

देश

02 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal
मेष (Aries): सोमवार का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा. इस समय प्रॉपर्टी खरीदने संबंधी कोई योजना बनाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें. कार्यक्षेत्र में वर्चस्व स्थापित कर लेंगे. बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे.
वृषभ (Taurus): खुद के प्रयासों से आगे बढ़ने की कोशिश करें. व्यापारियों को सामाजिक दायरा बढ़ाने पर ध्यान देना होगा. धन के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है. स्टूडेंट्स को अपने पढ़ाई के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है. घर के बुजुर्गों के सेहत का ख्याल रखें.
यह भी पढ़ें: इन 5 आदतों वाली महिलाएं पति के लिए होती है भाग्यशाली, पति हमेशा करते रहते है तरक्की….
मिथुन (Gemini): आपके सभी कार्य सरलता से बनेंगे. व्यापारियों को खास लाभ होने की उम्मीद है. पैसों का लेनदेन करते समय किसी को साक्षी रखकर ही करें. युवाओं को स्थायी काम खोजने की कोशिश में सफलता मिलेगी. युवकों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन खुश रहेगा.
कर्क (Cancer): किसी काम में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है. व्यापार में नए पार्टनर्स जुड़ सकते हैं. पैसों से संबंधित कुछ मामलों में तनाव कम होगा. वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 2,432 करोड़ रुपए का हुआ जीएसटी कलेक्शन, पिछले साल के मुकाबले 33% की हुई वृद्धि
सिंह (Leo): आप अपना काम ईमानदारी से करेंगें. आपके व्यवहार में सकारात्मकता ज्यादा रहेगी. धन के मामले में आप लोभ की स्थिति से बचने का प्रयास करें. आप कोई ऑनलाइन काम शुरू करने का प्लान बनाएंगे. बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे.
कन्या (Virgo): आपका प्रैक्टिकल होकर निर्णय लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. दूध से संबंधित व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ होगा. किसी पुराने निवेश का मुनाफा मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ जिंदगी का बेहतरीन अनुभव मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी: रेलवे में 10वीं पास के लिए निकली है हजारों पदों पर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगी भर्ती…
तुला (Libra): भविष्य में निवेश की योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं. घर में बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है. नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे. विरोधी नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं. अनावश्यक रूप से सार्वजनिक स्थानों में जाने से बचें.
वृश्चिक (Scorpio): आप ऐसा कुछ कर सकते हैं जिसके बारे में आपने पहले कभी विचार न किया हो. दैनिक आय पहले से कुछ बेहतर रहेगी. अपनी महत्वपूर्ण बातें किसी से भी शेयर ना करें. मां के साथ समय व्यतीत करना आपके लिए उत्तम रहेगा.
यह भी पढ़ें: Weather Update: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश समेत देश के इन हिस्सों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
धनु (Sagittarius): आपका दिन अच्छा रहने वाला है. अपने लिए समय निकालकर भविष्य की योजनाओं पर काम करें. प्रॉपर्टी संबंधीं मामले सुलझेंगे. नौकरी परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं. प्रभु की आराधना करने से मानसिक शांति मिलेगाी. घर से बाहर निकलते समय सावधानी जरूर बरतें.
मकर (Capricorn): आपके लिए सोमवार का दिन ठीक रहने वाला है. आपको अपनी दिनचर्या या प्लानिंग में कुछ बड़े फेर-बदल करने पड़ सकते हैं. कारोबारियों को किसी व्यक्ति से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है. घर के बड़ों की सलाह मानना हितकर होगा. वैवाहिक चर्चा में सफलता से युवा उत्साहित रहेंगे.
यह भी पढ़ें: शादी वाली रात दूल्हे को मिला धोखा! छत से कूदकर भागी दुल्हन… पुलिस ने पकड़ा तो खुली पोल
कुंभ (Aquarius): सोमवार को कुछ परिस्थितियां आपके प्रतिकूल रह सकती हैं. आर्थिक तथा पारिवारिक स्थिति को बेहतर बनाने में आपका प्रयास जारी रहेगा. पैसों और कीमती सामान को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. युवाओं को मनचाहा रोजगार मिल सकता है.
मीन (Pisces): आपको सितारों का साथ मिलेगा. जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे. आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा. व्यापारियों को कानूनी दांव-पेंच से बचकर रहना होगा. नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा.
यह भी पढ़ें: OTT प्लेटफार्म पर ऐसे होती है अश्लील कॉन्टेंट की शूटिंग, एक्ट्रेस ने खोले राज…
यह भी पढ़ें   बिलासपुर : मस्टररोल में फर्जी हस्ताक्षर पाये जाने पर रोजगार सहायक निलंबित
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   CRPF जवान रितेश रंजन ने कबूला अपराध, पढ़ें पूरी खबर

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, कार को ट्रक ने मारी टक्कर...

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   देश में कोरोना का कहर जारी: पिछले 24 घंटे में 3 हजार से अधिक केस, एक दिन में 40 फीसदी का उछाल

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   Republic Day Celebration 2024 : परेड में इस बार झलकेगी नारी शक्ति, झांकी से लेकर हथियारों तक दिखेगा महिला सशक्तिकरण दबदबा

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending