Connect with us

Uncategorized

मुख्यमंत्री भूपेश ने भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई

Published

on

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय हॉकी टीम को टोकियो ओलंपिक में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने आज संघर्ष पूर्ण मुकाबले में शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए 41 वर्ष बाद ओलंपिक में पदक जीता। पूरे देश को अपनी टीम पर गर्व है।

यह भी पढ़ें   चोरी-छिपे शॉप में घुसे शख्स ने दान किए दो मोबाइल, लोग बोले- दुनिया में खुशियां बांटने वालों की कोई कमी नहीं
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

सस्ता डेटा, AI स्किल ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग, ₹1 लाख करोड़ का फंड… लाल क‍िले से Gen-Z के लिए पीएम मोदी ने ‘युवा मिशन’ का किया ऐलान

Published

on

PM Modi Big Announcement for Gen-Z: 80वें स्वतंत्रता दिवस  (80th Independence day) के अवसर पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन दिया। पीएम मोदी के संबोधन में युवाओं यानी जेन-जी (Gen-Z) के लिए ‘युवा मिशन’ का ऐलान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से युवाओं के लिए कई बड़ी घोषनाएं की। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में साफ किया कि भारत को ‘विकसित भारत @2047’ बनाने की चाबी देश के युवाओं और छात्रों के हाथों में है।

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि अब देश के छोटे शहरों और गांवों के होनहार छात्रों को महंगी कोचिंग फीस के कारण पीछे नहीं हटना पड़ेगा। सरकार एक ऐसा डिजिटल और ऑन-ग्राउंड नेटवर्क तैयार कर रही है, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए टॉप फैकल्टीज और स्टडी मैटेरियल मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें   दुर्ग के स्टील प्लांट में विस्फोट, एक की मौत, दो गंभीर

‘फ्री कोचिंग नेटवर्क’ और डिजिटल लर्निंग का बड़ा तोहफा
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और गरीब परिवार के युवाओं के लिए पीएम मोदी ने एक ऐतिहासिक ऐलान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हम देश में फ्री कोचिंग देने का एक बड़ा नेटवर्क खड़ा करेंगे। हमारा लक्ष्य गरीब से गरीब तक अच्छी शिक्षा पहुंचाना है। जबकि युवाओं के लिए विभिन्न परीक्षाओं की फ्री ऑनलाइन कोचिंग और डिजिटल तैयारी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।

रिसर्च और इनोवेशन के लिए ₹1 लाख करोड़ का फंड

भारत को केवल तकनीक का उपभोक्ता बनाने के बजाय ‘ग्लोबल इनोवेशन हब’ बनाने के लिए पीएम मोदी ने रिसर्च और R&D (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) को लेकर बड़ा विजन पेश किया। PM मोदी ने कहा,’हमने युवाओं को रिसर्च के नए अवसर दिए हैं। इनोवेशन के लिए एक लाख करोड़ रुपये का फंड बनाया गया है। हमारे प्राइवेट स्टार्टअप्स में 28 साल की औसत उम्र के युवाओं ने अपने ट्रायल सैटेलाइट लॉन्च करके कमाल दिखाया है। देश में आज 2.5 लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   फिर शुरू हुई नान घोटाला मामले में सुनवाई, कोर्ट ने 12 लोगों को भेजा समन

Continue Reading

Uncategorized

स्वतंत्रता दिवस पर CM साय की बड़ी घोषणा : ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ के तहत 6671 ग्रामीण स्कूलों में बनेंगे बालिकाओं के लिए नए शौचालय

Published

on

‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान की शुरुआत
मुख्यमंत्री साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान प्रारंभ करने की घोषणा की. इसके तहत प्रदेश के 6,671 शासकीय विद्यालयों में बेटियों के लिए शौचालय बनाए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’ से प्रदेश में रोजगार एवं विकास का नया अध्याय प्रारंभ हुआ है. योजना के माध्यम से प्रदेश के 6,524 गांवों में मुक्तिधाम और प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे.

बस्तर में शांति के साथ विकास का नया सूर्याेदय
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साहसिक नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प से नक्सलवाद के विरुद्ध ऐतिहासिक सफलता मिली है. माओवाद से मुक्त बस्तर में आज तिरंगा यात्राओं के माध्यम से स्वतंत्रता का उत्सव मनाया जा रहा है. जो क्षेत्र कभी हिंसा और भय से प्रभावित थे, वहां आज शांति, विश्वास और विकास की नई सुबह हुई है. उन्होंने कहा कि बस्तर की सर्वांगीण प्रगति डबल इंजन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में है. जगदलपुर में राष्ट्रीय स्तर की मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक का आयोजन बदलते बस्तर की नई पहचान का प्रतीक है. अब बस्तर के नवनिर्माण का स्वर्णिम समय है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ और ‘बस्तर मुन्ने अभियान’ के माध्यम से 31 योजनाओं और 14 सामुदायिक सुविधाओं का शत-प्रतिशत सेचुरेशन सुनिश्चित करते हुए बस्तर संभाग के 39 लाख से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है. नक्सल हिंसा के कारण बंद पड़े स्कूलों को पुनः प्रारंभ करने के साथ 36 नए स्कूल स्वीकृत किए गए हैं. ओरछा और जगरगुंडा जैसे सुदूर क्षेत्रों में एजुकेशन सिटी विकसित की जा रही है.

‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ में 34 लाख से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच कर हेल्थ प्रोफाइल तैयार की गई है. लगभग 10 लाख परिवारों की आय बढ़ाने के लिए 4,824 करोड़ रुपए की ‘आजीविका उन्नयन योजना’ तैयार की गई है. सुरक्षा कैंप अब सेवा और विकास के केंद्र बन रहे हैं और वीर गुंडाधुर के गांव नेतानार से शुरू ‘सेवा डेरा’ के माध्यम से नागरिक सुविधाओं, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में सड़क, बिजली, परिवहन और संचार की मजबूत बुनियाद तैयार की जा रही है. सौर ऊर्जा से ऊर्जीकृत 461 गांवों को ग्रिड आधारित बिजली प्रणाली से जोड़ने और 234 अंदरूनी बसाहटों को मुख्य सड़कों से जोड़ने की दिशा में काम हो रहा है. ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा’ से बस्तर और सरगुजा संभाग के 814 गांवों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिल रही है.

अन्नदाता की समृद्धि हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अन्नदाता हमारे भाग्य विधाता हैं और उनका सुख, सम्मान तथा समृद्धि सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है. किसानों से 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदा जा रहा है. ‘कृषक उन्नति योजना’ की राशि का एकमुश्त भुगतान होली से पहले किया गया.

उन्होंने कहा कि सरकार फसल विविधीकरण को भी बढ़ावा दे रही है. धान के बदले दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी और रागी जैसी फसल लेने पर ‘कृषक उन्नति योजना’ के अंतर्गत 15 हजार रुपए की आदान सहायता देने का निर्णय लिया गया है. वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की गई.

यह भी पढ़ें   बिलासपुर-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल, बिलासपुर–एर्नाकुलम, बिलासपुर-पुणे समेत कई ट्रेनें हुईं चालू, देखें Update Train Time Table
Continue Reading

Uncategorized

राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन: विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर, सिंधु जल संधि निलंबन को बताया राष्ट्रहित में

Published

on

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रपति ने नागरिकों से राष्ट्रहित और जनभागीदारी की भावना के साथ देश के विकास में योगदान देने की अपील की।

2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत के नागरिक देश की नियति के निर्माता हैं। विद्यार्थी, शिक्षक, वैज्ञानिक, इंजीनियर, डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, श्रमिक और किसान समेत समाज के हर वर्ग का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाने की नीयत से कार्य करना चाहिए।

यह भी पढ़ें   यातायात पुलिस एवं निगम प्रशासन में ली बेसमेंट पार्किंग व्यवस्था पर हुई बैठक

संविधान और लोकतंत्र की ताकत
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत का संविधान जनभागीदारी की भावना पर आधारित है। देशवासियों ने इस भावना को आगे बढ़ाया है, जो भारतीय लोकतंत्र की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने नागरिकों से संविधान में निहित मूल कर्तव्यों का पालन करने और राष्ट्र के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending