Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल कक्षा 10वीं के परिणाम जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

Published

on

 

रायपुर। शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज ओपन स्कूल कक्षा 10वीं के परिणाम जारी किए। रिजल्ट 92.68 फीसदी रहा।बता दें कि इस साल 54 हज़ार 46 छात्र 10वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं ओपन बुक पैटर्न पर परीक्षाएं हुई थी। वहीं आज मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने रिजल्ट जारी किया।

10th class result 2021 :  परिणाम में 53993 विद्यार्थियों पास हुए हैं। 42 हजार 262 छात्रों ने प्रथम श्रेणी परीक्षा पास की है। 50 हजार 37 छात्र उत्तीर्ण हुए। परीक्षा परिणाम 92.67 प्रतिशत रहा। 3 हजार 956 अनुत्तीर्ण हुए। 7.33 प्रतिशत अनुत्तीर्ण हुए। इस बार लड़कियों ने बाजी मारी। 93.49 लड़कियां उत्तीर्ण हुई। उत्तीर्ण लड़कों का प्रतिशत 92.11 रहा।

यह भी पढ़ें   नेशनल पुलिस मेमोरियल: शहीद श्रद्धांजलि समारोह में रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : बिलासपुर में कोचिंग संस्थानों की जांच के लिए समिति गठित, 10 दिन में सौंपनी होगी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   ठरकी शिक्षक की करतूत : 19 छात्राओं ने लगाया शोषण का आरोप, महिला प्रधान पाठक मामले को दबाती रही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   साली के साथ शारीरिक संबंध नहीं बना पाया जीजा, तो उतारा मौत के घाट...बारात आने से पहले उठी युवती की अर्थी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending