Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज धूमधाम से मनाया जा रहा पारंपरिक त्यौहार हरेली पर्व

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज हरेली त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज के दिन किसान अपने खेती किसानी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजारों की पूजा करते हैं। साथ ही पशुधन की भी पूजा की जाती है।

गौठानों और मुख्यमंत्री निवास में आज हर्षोल्लास के साथ हरेली पर्व मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कृषि उपकरणों के साथ गाय-बैलों की पूजा करेंगे। वहीं आज ही सीएम बघेल गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे।

बता दें कि हरेली त्यौहार में घरों के प्रवेश द्वार पर नीम की पत्तियां और चौखट में कील लगाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में रहने वाले लोगों की नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती हैं। वहीं कई ग्रामीण कुलदेवताओं का भी पूजन करते हैं।

यह भी पढ़ें   महासमुंद : चिटफ़ंड में रक़म गवाने वाले 87000 से ज्यादा निवेशकों ने आवेदन दिए

इसके साथ ही घरों में विशेष पकवान बनाए जातें हैं। इस पर्व में गेड़ी का भी एक अलग महत्व होता है। बच्चों के साथ युवा भी गेड़ी का मजा लेते हैं। पूरे दिनभर यहां उत्साह का माहौल बना रहता है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG News: रेल मंत्री ने कटक रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   यातायात की पाठशाला: व्यापारियों द्वारा जागरूकता में सहयोग और अधिकारी दे रहे है चौक- चौराहों में नियम पालन की शिक्षा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुना आम जनता की समस्या, दिए सुझाव
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending