Connect with us

छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में फिट इंडिया फ़्रीडम रन 2.0 का किया गया आयोजन

Published

on

बिलासपुर| केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, रेल मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुसार 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “फिट इंडिया फ़्रीडम रन 2.0” का शुभारंभ किया गया । जिसमे “आजादी का अमृत महोत्सव” राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 13 अगस्त से 2 अक्टूबर 2021 तक निरंतर मनाया जाएगा ।

इस कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आज शुभारंभ किया गया। महाप्रबंधक आलोक कुमार के द्वारा बिलासपुर स्टेशन से सुबह 7:00 बजे हरी झंडी दिखाकर फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 को रवाना किया गया। यह दौड़ बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होकर तितली चौक के रास्ते जोनल ऑफिस जोनल ऑफिस होते हुए एन.आई. इंस्टिट्यूट ग्राउंड में समाप्त हुई । इस अवसर पर महाप्रबंधक आलोक कुमार ने फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के लिए समस्त रेलकर्मी उनके परिवार जन को बधाई देते हुए इसे अपने जीवन में अपनाने को कहा ।

यह भी पढ़ें   पटना जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला सहरसा से गिरफ्तार, बढ़ाई गई सुरक्षा

उन्होंने उपस्थित रेल कर्मियों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है और इससे किसी भी कार्य के निष्पादन में हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्राप्त होता है । प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के ऊपर कम से कम आधा घंटा रोज जरूर दिया जाना चाहिए इससे ना केवल व्यक्ति स्वस्थ रहेगा बल्कि समाज और देश की प्रगति के लिए भी यह बहुत ही आवश्यक है ।

इसके साथ ही साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर , रायपुर एवं नागपुर तीनों रेल मंडलो में आयोजन किया गया । इस “फिट इंडिया फ़्रीडम रन 2.0” दौड़ मे सेक्रो अध्यक्षा, डॉ. वनिता जैन एवं मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्ष सहित अधिकारीगण सम्मलित हुए । यह आयोजन कोविड प्रोटोकॉल को पूर्णतः पालन करते हुए आयोजित किया गया।“फिट इंडिया फ़्रीडम रन 2.0” आयोजन में हमारे जीवन में रोजाना कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि को शामिल करने का संकल्प लेना शामिल है, यानी फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज” जनमानस तक पहुचाया जाएगा ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका, एक साथ 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : ग्राम जुनवानी और ठाकुर देवा में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन 6 सितंबर तक आमंत्रित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : निशु सिंह ने लद्दाख में 20,500 फिट की ऊंचाई पर भारतीय ध्वज फहराकर अपने देश व प्रदेश को गौरवान्वित किया
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending