Connect with us

छत्तीसगढ़

धमतरी : इंग्लिश मीडियम स्कूल में 14 विद्यार्थियों को महतारी दुलार योजना के तहत दिया गया प्रवेश

Published

on

धमतरी| मुख्य सचिव अमिताभ जैन द्वारा आज शाम सवा चार बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंग्लिश मीडियम स्कूल, कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयारी, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना की जिले में प्रगति की समीक्षा की गई। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की समीक्षा के दौरान कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने बताया कि इस वर्ष तीन नए इंग्लिश मीडियम स्कूल कुरूद, मगरलोड के भैंसमुण्डी और नगरी में शुरू किए गए हैं। इसके अलावा पिछले साल से धमतरी स्थित बठेना में मेहत्तरूराम धीवर शासकीय उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालित है। इन चारों इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 2560 सीटों में कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाना है।

अब तक 1856 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा चुका है। मुख्य सचिव ने रिक्त सीटों में जल्द भर्ती के निर्देश दिए। इसके अलावा शासन की महत्ती महतारी दुलार योजना के तहत 239 विद्यार्थियों को स्कूलों में प्रवेश दिया गया है। इनमें 14 विद्यार्थियों को इंग्लिश मीडियम स्कूल, 175 को शासकीय तथा 50 विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाया गया है। यह वह विद्यार्थी हैं जिनके माता-पिता अथवा काम करने वाले पालक की मृत्यु कोरोना की वजह से हुई है। बताया गया कि इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 64 ऐसे विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है, जो कि पूर्व से संचालित इन स्कूलों में अध्ययनरत थे।

इसके अलावा जिले में संचालित नए स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल कुरूद, मगरलोड के भैंसमुण्डी और नगरी में प्रत्येक शाला 35-35 पद, कुल 105 पदों पर संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया। जिनमें दावा-आपत्ति के बाद पात्र-अपात्र की सूची के अनुसार मेरिट आधार पर अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। यह साक्षात्कार आगामी 18 अगस्त से 23 अगस्त तक लिया जाएगा। बताया गया कि आगामी 31 अगस्त तक संविदा भर्ती की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। इसके अलावा धमतरी के बठेना स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में 17 कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति का प्रस्ताव डीपीआई रायपुर में भेजा गया है, जिसमें 12 का आदेश हो गया है, शेष पांच कर्मचारियों का प्रतिनियुक्ति आदेश लंबित है। मुख्य सचिव ने बैठक में सख्त निर्देश दिए कि लैब का काम आगामी 15 सितंबर तक हर हाल में कर लिया जाए ।

यह भी पढ़ें   सेल्फी विद पोस्टर से मुख्यमंत्री भूपेश को उनका वादा याद दिला रहे सहायक शिक्षक

धमतरी जिले में कोविड 19 की तीसरी लहर की आशंकाओं के मद्देनजर आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग में कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 169 उप स्वास्थ्य केन्द्र, 25 प्रथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हैं। इन सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चार से पांच ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर उपलब्ध है। इसके अलावा गुजरा को छोड़ शेष चार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्दों में 15 जम्बो सिलेण्डर उपलब्ध हैं। बताया गया कि जिला अस्पताल स्थित कोविड विंग में 80 में से 50 ऑक्सीजन युक्त बिस्तर तथा ज़िले में कुल 32 वेंटीलेटर (29 कोविड विंग और एसएनसीयू में 03) उपलब्ध हैं। इसके साथ ही ज़िला अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए एक पीएसए प्लांट 425 लीटर प्रति मिनट क्षमता का चालू है और एक प्लांट निर्माणाधीन है तथा 29 डी टाईप 55 बी टाईप जम्बो सिलेण्डर उपलब्ध हैं।  इसके अलावा बच्चों के लिए 12 आइसीयू बिस्तरों की उपलब्धता है।

इसी तरह डेडिकेटेड कोविड अस्पताल धमतरी (आइएलआइ) में सभी 40 बिस्तर ऑक्सीजनयुक्त हैं तथा चार वेंटीलेटर हैं। यहां 130 डी टाईप जम्बो सिलेण्डर की व्यवस्था है। यह भी बताया गया कि जिले में कुल चार पीएसए प्लांट स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें जिला चिकित्सालय के कोविड विंग में एक पीएसए प्लांट एनएचआई-डीआरडीओ द्वारा बनाया जा रहा है, सिविल काम पूर्ण तथा अगले दस दिनों में प्लांट भी आने की संभावना है। वहीं कुरूद सिविल अस्पताल में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा प्लांट स्थापित करने का निर्माण कार्य जारी है। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भखारा में सीजीएमएससी द्वारा स्थापित किए जा रहे प्लांट का सिविल कार्य प्रगति पर है। वहीं नगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पीएसए प्लांट स्थापना का कार्य सीजीएमएससी द्वारा किया जाएगा। फिलहाल राज्य स्तर पर टेंडर प्रक्रियाधीन है।

बैठक में तीसरी लहर की तैयारी के लिए अब तक की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया गया कि जहां एक ओर आवश्यक तैयारियां की ली गई हैं, वहीं दूसरी ओर जिले में 381 कोरोना फाईटर्स की सूची तैयार है। भविष्य में हैल्थ केयर सेक्टर में कौशल विकास योजना के तहत कोरोना वॉरियर क्रैश कोर्स में इमरजेंसी मेडिकल बेसिक का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके जरिए ट्रेंड लोग आपातकाल में स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेंगे।  इसके अलावा दो कोविड अस्पताल और सात कोविड केयर सेंटर तथा 13 निजी अस्पतालों में कोविड विंग संचालित है। ग्राम स्तर पर पूर्व में 397 कोरेन्टाईन सेंटर का चिन्हांकन कर लिया गया है। इसके अलावा वेंटीलेटर, ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, सिरिंज पम्प, इसीजी मशीन इत्यादि उपकरण की मरम्मत के लिए जिले में इंजिनियर/मैकेनिक की सूची तैयार कर ली गई और उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। यह भी बताया गया कि कोविड प्रबंधन में जिले से कुल 887 मानव संसाधन को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

यह भी पढ़ें   कोरिया : विधानसभा निर्वाचन 2023 तैयारी शुरू, EVM मशीनों के प्रथम स्तरीय जांच उपरांत हुआ मॉक पोल

इसके अलावा जिले में शासन की महत्ती मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले चारों ब्लॉक में कुल 22 हाट-बाजार अलग-अलग दिनों में आयोजित किए जाते हैं। जिसमें एक अप्रैल 2021 से 14 अगस्त 2021 तक कुल 1646 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इनमें से 1446 को दवाईयां तथा 697 का अन्य जांच किया गया। बताया गया कि इन हाट-बाजारों में जहां 1010 रक्तचाप के, उच्च रक्तचाप के 244, मधुमेह के 890, उच्च संस्था में 126 मधुमेह के मरीजों को रिफर किया गया। टीबी के आठ, लेप्रोसी के एक मरीज का चिन्हांकन किया गया। वहीं 23 गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच और 211 मरीजों का नेत्र जांच किया गया।

बैठक में मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना की समीक्षा के अंत में मुख्य सचिव ने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी हाट-बाजारों के लिए डेडिकेटेड वाहन और दल होना चाहिए। बताया गया कि ज़िले में चार डेडीकेटेड वाहन हैं। बैठक में निर्देशित किया गया है कि अगस्त माह से  हाट-बाजार क्लिनिक का लोकेशन विभागीय पोर्टल में अद्यतन किया जाना अनिवार्य है, जो दल और वाहन हाट-बाजार क्लिनिक जा रहे। इसके मद्देनजर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी. के. तुर्रे और स्वास्थ्य अमले को इसका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज की वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत प्रियंका महोबिया, ज़िला शिक्षा अधिकारी इत्यादि मौजूद रहे।  

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   युवक ने पुलिस की टीम पर किया हमला, गिरफ्तार करने पहुंचे थे पुलिसवाले
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   युवक ने पुलिस की टीम पर किया हमला, गिरफ्तार करने पहुंचे थे पुलिसवाले
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कोरबा में भीषण हादसा, स्टीयरिंग में फंसा ड्राइवर... अवैध रूप से हो रहा था रेत परिवहन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending