Connect with us

छत्तीसगढ़

यातायात पुलिस ने ली जिला आटो संघ बिलासपुर की बैठक

Published

on


बिलासपुर| पिछले दिनों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रोहित बघेल की उपस्थिति में यातायात के पांचो थाना प्रभारियों की बैठक ली गई थी। बैठक में उन्होंने बिलासपुर की यातायात व्यवस्था में अपेक्षित सुधार हेतु निर्देश दिए। जिसके परिपालन में दिनांक 09 अगस्त को स्थानीय बिलासागुड़ी पुलिस लाइन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित बघेल सहित पांचों थाना प्रभारी लिंक रोड कोतवाली, सरकंडा, मंगला एवं तिफरा की उपस्थिति में पेट्रोल एवं डीजल ऑटो संघ के कार्यवाही पदाधिकारी एवं सदस्यों की बैठक ली गई ।

जिसमें निम्नानुसार एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा कर उनके अनुपालन के संबंध में जिला आटो संघ द्वारा अपनी सहमति दी गई ।
01-पेट्रोल एवं डीजल ऑटो संघ अपने वर्तमान पदाधिकारी एवं चालक सदस्यों की सूची, मोबाइल नंबर सहित यातायात पुलिस को उपलब्ध कराएगी। 02- सभी ऑटो चालक अपने वाहन के प्रपत्र एवं ड्राइविंग लाइसेंस रखेंगे। 03- आटो वाहन के पीछे बने पारदर्शी खिड़की जो कि मुख्यतः चालक को पीछे से आने वाले यातायात को देखने हेतु बना होता है। इन पर कोई विज्ञापन अपना नाम या मोबाइल नंबर इत्यादि कुछ अंकित नहीं करेंगे, इस हेतु जिला आटो संघ द्वारा व्यवस्था हेतु इस माह के अंत तक का समय मंगा गया है इसके उपरांत पैट्रोल आटो के पीछे भाग पर बने पारदर्शी खिड़की पर कुछ भी अंकित नहीं किया जावेगा।

यह भी पढ़ें   सप्ताहिक बाल संस्कार केंद्र में किया गया मिठाई का वितरण, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किया जा रहा मार्गदर्शन

04 – आटो संघ वर्तमान में निगम प्रशासन एवं वैकल्पिक रूप से संचालित ऑटो स्टैंड एवं उसमें खड़ी किए जाने वाले ऑटो संख्या संबंधी जानकारी उपलब्ध कराएगी। 05- विगत दिनों लॉकडाउन के उपरांत कुछ ऑटो चालकों द्वारा आम जनता एवं यात्रियों से अभद्र व्यवहार संबंधी शिकायतें आई ,ऐसी घटनाओं से ऑटो संघ की छबि भी प्रभावित होती है, इस पर ऑटो संघ द्वारा ऐसे ऑटो चालक की सदस्यता समाप्त किए जाने पर अपनी सहमति दी। 06- ऑटो चालक निर्धारित खाकी वर्दी धारण करेंगे, इस पर ऑटो संघ ने प्राथमिकता से पालन किए जाने की बात कही ताकि ऑटो चालको की अलग से पहचान हो सके। 07- आम रास्तों पर ऑटो वाहन खड़ी ना करें और सवारी चढ़ाना एवं उतारना ना करें । पीली पट्टी के भीतर ही वाहन खड़ी कर सवारी चढ़ाना एवं उतारना किया जावे। इस व्यवस्था का पालन नहीं करने वाले ऑटो चालकों पर यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही की जावेगी।08- यातायात व्यवस्था बनाने में नियम का पालन करते हुए पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग किए जाने की बात पेट्रोल ऑटो एवं डीजल जिला ऑटो संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा अपनी सहमति दी गई। ताकि अच्छी ऑटो व्यवस्था का संचालन हो सके।

यह भी पढ़ें   कल BJP का बिग शो : राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्‌डा के स्वागत की भव्य तैयारियां, 51 हजार कार्यकर्ता आमंत्रित

बैठक में निरीक्षक एस0 एक्का, बृजलाल भारद्वाज, अरविंद किशोर खालको, डी0आर0 सक्सेना उपनिरीक्षक उमा शंकर पांडे तथा जिला अटो संघ बिलासपुर के राकेश सोनकर ,अशोक यादव, शंकर लाल गुप्ता, सूरज गुप्ता,जेराड वेन हाल्ट्रेन, जावेद शेख, जुनेद संजू सहित बड़ी लगभग 50 की संख्या में ऑटो संघ के सदस्य उपस्थित हुए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   भाजपा कुम्हारी मंडल के तत्वधान में आज कुम्हारी बस्ती स्थित आदर्श गौठान का किया गया औचक निरीक्षण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : स्वसहायता समूह की महिलाओं से दिनदहाड़े लूट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बेमेतरा : बालिका आश्रम और छात्रावासों का होगा औचक निरीक्षण
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending