छत्तीसगढ़
भाजपा कुम्हारी मंडल के तत्वधान में आज कुम्हारी बस्ती स्थित आदर्श गौठान का किया गया औचक निरीक्षण
बिलासपुर| भाजपा कुम्हारी मंडल के तत्वधान में आज संयुक्त 5 शक्ति केंद्रों के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष पूर्ण होने के उपरांत पर उनके द्वारा किए गए वादे का धरातल में स्थिति जानने के लिए आज हमारे द्वारा कुम्हारी बस्ती स्थित आदर्श गौठान का औचक निरीक्षण कर वहां की स्थिति के बारे में अवगत हुए, गौठान में एक भी गौमाता नहीं थी, न उनके पीने के लिए कोटना में पानी भी नहीं था, व उनके खाने के लिए चारा भी नहीं था, बदहाल स्थिति को देखकर हम काफी आवक रह गए। गोधन योजना अंतर्गत खरीदी जाने वाली गोबर की स्थिति के बारे में हम वहां पर जानकारी लिए काफी बदहाल स्थिति में वहां पर यह योजना धरातल पर थी, खरीदे गए गोबर का कंडा बना कर खुले में रखा गया था,जो पानी पाकर खराब हो रहा था|
इसी तरह छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के अंतर्गत हम बड़े तालाब का भी निरीक्षण किए उस तालाब को वर्तमान स्थिति में देखने पर काफी दर्द व पीड़ा हुई कि कैसे कोई अपने स्वार्थ व जन भावनाओं को खिलवाड़ कर हमारे पुरखों की निशानी इस बड़े तालाब को उसके मूल रकबा से काफी छोटा कर पूरे तालाब में कंक्रीटकरण का जाल बिछा दिया गया, इस तालाब को पाटने व रकबा को कम करने का विरोध भारतीय जनता पार्टी एवं पार्षद निश्चय वाजपेयी व साथियों के द्वारा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिसमें सुनवाई अभी तक लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के गाईडलाईन के अनुसार किसी भी जीवित तालाब को आप उसके मूल रूप से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं कर सकते।
इसी कड़ी में नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जंजगिरी में भी नहर को पाटकर रोड बनाया गया है। शराबबंदी का वादा कर उल्टे होम डिलीवरी कर घर-घर शराब पहुंचाया जा रहा है, बेरोजगारों को ₹2500 भत्ता देने का वादा किए थे यह वादा भी आज तक नहीं निभाए, किसान भाइयों का एक-एक दाना धान खरीदने का वादा कर उससे भी मुकर गए, एक लाख सरकारी नौकरी देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ,अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा भी पूरा नहीं हुआ, पुलिसकर्मी भाइयों को सप्ताहिक छुट्टी देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ, चिटफंड कंपनियों से पैसा दिलवाने का वादा भी पूरा नहीं हुआ, इत्यादि मुद्दों को जन-जन पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुम्हारी मंडल अध्यक्ष पी.एन.दुबे , महामंत्री द्वय गोल्डी गोस्वामी, कैलाश सोनकर, मंडल कोषाध्यक्ष राजू निषाद, नेता प्रतिपक्ष लोकेश साहू ,पार्षद रागिनी निषाद, पार्षद विनोद बंजारे, उपाध्यक्ष सुनीता कुर्रे, उपाध्यक्ष दीपक चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष फिंगेश्वर साहू, उपाध्यक्ष आशीष पटवा, कार्यालय प्रभारी दीपक साहू, मंडल मंत्री गीता निर्मलकर, मंत्री खिलावन शर्मा, सुजीत यादव, देवेंद्र साहू, पोषण साहू।भाजपा कुम्हारी मंडल के तत्वधान में आज संयुक्त 5 शक्ति केंद्रों के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष पूर्ण होने के उपरांत पर उनके द्वारा किए गए वादे का धरातल में स्थिति जानने के लिए आज हमारे द्वारा कुम्हारी बस्ती स्थित आदर्श गौठान का औचक निरीक्षण कर वहां की स्थिति के बारे में अवगत हुए,
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized3 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized6 days ago
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कसेगा शिकंजा : अब बार-बार गलती की तो License और RC दोनों होंगे रद्द, गडकरी का बड़ा ऐलान
-
Uncategorized1 day ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized6 days ago
40th National Games : छत्तीसगढ़ करेगा 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी! तैयारी में जुटी सरकार
