Connect with us

छत्तीसगढ़

निःशुल्क राशन से हर व्यक्ति तक पहुंचा भरपेट भोजन

Published

on

रायपुर| गरीब परिवारों में सबसे पहली चिन्ता परिवार के हर सदस्य को भरपेट भोजन देने की होती है। ऐसा ही एक परिवार कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम दमकसा निवासी रामप्यारी का है, लेकिन अंत्योदय राशन बनने से अब उनकी राशन की चिन्ता दूर हो गई है। कोविड महामारी संकट काल में भी गरीब और जरूरतमंद परिवारों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंत्योदय के साथ ही बीपीएल राशन कार्डधारियों को नवम्बर माह तक निःशुल्क राशन वितरण करने का निर्णय लेकर गरीब परिवारों को राहत पहंुचाई है। इससे गरीब परिवारों को बहुत राहत मिली है।

रामप्यारी के परिवार को प्रतिमाह निःशुल्क 35 किलोग्राम और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 25 किलोग्राम अर्थात 60 किलोग्राम राशन मिलने लगा है। वे बताती है कि मेरा राशन कार्ड जब से बना हैै, तब से मेरे  परिवार को जीवन यापन में बड़ी राहत मिली है। अंत्योदय राशन कार्ड ग्राम पंचायत के द्वारा सर्वे करने के पश्चात दिया गया है। मेरे परिवार में पति अजय दुग्गा, दो बेटा एवं एक बेटी हैं। अति गरीब श्रेणी में आने की वजह से ग्राम पंचायत के माध्यम से अंत्योदय राशन कार्ड दिया गया है, तब से मैं राशन के लिए चिंतामुक्त हो गई हूं। उन्हांेने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हमारे जैसे लाखों गरीब परिवारों के लिए संकट काल में मसीहा बन कर आयें है, उनके निर्णय से प्रदेश के गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रहा है।

यह भी पढ़ें   हाई प्रोफाइल Sex Racket का हुआ भंडाफोड़, भोजपुरी ऐक्ट्रेस भी अरेस्ट

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में हर व्यक्ति तक भरपेट भोजन की पहुंच हो और कोई व्यक्ति भूखा न रहें इसके लिए खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम लागू किया गया है। छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक वितरण प्रणाली ने इस व्यवस्था को मजबूत बनाया है, जिससे हर परिवार तक भरपेट भोजन की पहुंच सुनिश्चित हुई है। खाद एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम एवं छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कांकेर जिले में जारी राशन कार्ड 01 लाख 77 हजार 560 है, जिसमें अंत्योदय के 34 हजार 818, निराश्रित के 356, अन्नपूर्णा के 112, प्राथमिकता वाले 01 लाख 15 हजार 903, निःशक्तजन के 220, बीपीएल के 01 लाख 51 हजार 409 और एपीएल के 26 हजार 151 को राशन वितरण किया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर तहसीलदार निलंबित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: चीफ जस्टिस से वकीलों ने लगायी गुहार, माई लॉड हमारे परिवार को चाहिए कोरोना मेडिकल सुविधा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर स्टेशन पर वेटिंग हॉल में मिला अज्ञात मोबाइल, पतासाजी कर आरपीएफ ने लौटाया
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending