Connect with us

छत्तीसगढ़

आरपीएफ बिलासपुर ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार, स्टेशन में खंजर लहराकर यात्रियों दे रहा था धमकी

Published

on

RPF Bilaspur arrested the accused of Arms Act, was threatening the passengers by waving a dagger in the station

बिलासपुर| आरपीएफ बिलासपुर में पकड़ा आर्म्स एक्ट का आरोपी दिनांक 10.08.21 को रेलवे स्टेशन बिलासपुर में समय करीबन 19:00 बजे सुचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति बिलासपुर स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 01 चाम्पा छोर में खंजर लहराकर यात्रियों को डरा धमका रहा है |

सुचना प्राप्ति पर मण्डल सुरक्षा आयुक्त, रेसुब मण्डल बिलासपुर महोदय के निर्देशन में गठित टीओपीबी टास्क टीम नं 01 बिलासपुर के उप निरक्षक आर.एस.मिश्रा मातहत सम्पूर्ण टास्क टीम तथा उप निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला प्लेटफार्म ड्यूटी में तैनात स्टॉप के द्वारा जीआरपी /बिलासपुर को सूचित कर उनके साथ संयुक्त टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर घेराबंदी कर हथियार लहराने वाले व्यक्ति को पकड़कर उसके पास से धारदार मजबूत लोहे का लगभग 15 इंच का खंजर बरामद किया गया जिसे पूछताछ पर अपना नाम संतोष पाल पिता जगत पाल उम्र -28, निवासी – अकलतरा रोड, वार्ड क्रमांक -14 थाना जांजगीर, जिला – जांजगीर-चाम्पा (छ. ग) बताया |

यह भी पढ़ें   इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली के 15 साल पूरे, जानिए उनके 15 बेहतरीन रिकॉर्ड

तब उक्त आरोपी को मौके कि कार्यवाही कर जीआरपी थाना बिलासपुर ले जाकर उसके विरुद्ध जीआरपी/बिलासपुर अपराध क्रमांक 45/21 दिनांक 10.08.21 धारा 25(ख) आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया | दिनांक 11.08.21 को उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय बिलासपुर के समक्ष पेश किया जायेगा |

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कलेक्टर ने ली धान खरीदी के संबंध में बैठक, अब तक 75 प्रतिशत धान खरीदी सुचारू रूप से की गई
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली के 15 साल पूरे, जानिए उनके 15 बेहतरीन रिकॉर्ड
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक हुई संपन्न
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending