Connect with us

देश

13 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal

मेष राशि

आज आपको तकदीर बदलने के मौके मिलेंगे। आपकी किसी बड़ी कंपनी से डील फिक्स होगी। टाइम-टाइम पर मेलबॉक्स चेक करते रहें क्योंकि किसी भी समय कोई जरूरी मैसेज आ सकता हैं। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही सफलता मिलेगी। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। परिवार के लोग अपकी हर तरह से सहायता करेंगे। माता से अपने दिल की बात शेयर करने से मन को शांति मिलेगी। लव मेट्स से आज सरप्राइज मिलेगा।

वृष राशि

आज अपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। लम्बें समय से चली आ रही घरेलू परेशानियों का समाधान आज निकल जायेगा। इस राशि के बिजनेसमैन के मन में कोई बड़ी योजना चल रही है, तो आज उसे पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। छात्र आज अपने करियर के लिए सोच-समझ कर कोई डिसीजन लें। पिता का सहयोग आपको इसमें प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कंपयूटर के क्षेत्र से जुडे लोगों को फायदा होगा। सेहत के लिहाजा से आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवनमें खुशहाली बनी रहेगी।

मिथुन राशि

आज बेहतर होगा की आप व्यवहारिक होकर अपने चिड़चिड़े पन को दूर करने की कोशिश करें। आज आपको उन व्यक्तियों से दूर रहने की जरुरत है जो ओवर रियेक्ट करते हैं। इस राशि के विवाहितों को आज अपने परिवार की स्थिति के बारे में सोचना पड़ेगा, जिसमें अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के छात्र आज नया टाइम टेबल बनाकर तैयारी करें, जिससे उन्हें फायदा होगा। आज आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर होगा।

कर्क राशि

आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनायेंगे, इससे आगे चलकर आपको आर्थिक लाभ होगा । उधार दिया हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। आपका कोई मित्र कारोबार में साझेदारी के लिये हाथ बढ़ाएगा। आज आप अपनी पर्सनॉल्टी में अच्छे सुधार लायेंगें, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। इस राशि के जो छात्र मॉस कम्यूनिकेशन कर रहे हैं उनके लिये आज का दिन अच्छा है। सेहत आज फिट एण्ड फाइन रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

यह भी पढ़ें   13 September 2023 Rashifal: जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

सिहं राशि

आज आपको जीवनसाथी से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आज आपका व्यक्तित्व प्रतिभाशाली रहेगा, जो आपके विरोधियों के सामने पहाड़ बनकर खड़ा नजर आयेगा। कारोबार में आ रही समस्याओं को सॉल्व करने के लिये पिता का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को आज जीवन के महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर फोकस करने की जरुरत है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। बाहर का तला-भुना खाने को एवॉएड करें। आज वाहन लेने के योग बन रहे है।

कन्या राशि

आज कामकाज में मन लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में परफॉरमेंस अच्छी होने से ऑफिस में आपकी अलग पहचान बनेगी। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते समय सतर्क रहें। कोई ज्ञान की बात सुनने को मिलेगी। इस राशि के जो लोग वकील हैं वह आज अपने किसी पूराने केस पर स्टडी करेंगें। विरोधी पक्ष आज आपको भ्रमित करने की पूरी कोशिश करेंगे, समझदारी से काम लेने पर सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे हो जायेगे। लवमेट आज आपने साथी की भावनाओं को समझेंगे।

तुला राशि

आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। महिलायें आज आपना घरेलू काम समय से पहले पूरा कर लेंगी। इस राशि के नवविवाहित आज अपने साथी को कोई उपहार देंगे। छात्रों के लिये आज का दिन सामान्य रहेगा। साथ ही गुरू का सहयोग भी मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे है, आज उन्हें किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आयेगा। आज घर परिवार में पॉजिटिविटी बनी रहेगी। बच्चों का खेलते हुए खास ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि

आज आपका ध्यान पुराने कार्यों को पूरा करने में अधिक लगा रहेगा। व्यापार बढ़ाने को लेकर कोई शानदार योजना बनायेंगे, जिसमें भाई का सहयोग प्राप्त होगा। महिलाएं आज घर के लिए कुछ खरिदारी करेंगी। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे, साथ ही कोई अच्छी जगह रिश्ता तय ही हो सकता है। शाम को परिवारवालों के साथ समय बीतेगा, इससे रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी। माता आपके लिए मनपसंद भोजन बनायेंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया है।

यह भी पढ़ें   मोबाईल एवं मोटर सायकल का सरगना चोर कोनी थाना की गिरफ्त में, 7 मोबाईल, 4 पैड जब्त

धनु राशि

आज ऑफिस के कार्यों में आपकी परफॉरमेंस सराहनीय रहेगी। साथ ही बॉस आपकी तारिफ भी करेंगे। कार्यक्षेत्र में आ रही रूकावटों से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, माता-पिता से कोई उपयोगी सलाह से आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के छात्र आज एकाग्र मन से पढ़ाई करें, तोरिजल्ट पॉजीटिव मिलेगा। समाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपका सम्मान बढेंगा। संतान की ओर से आज आपको खुशखबरी मिलेगी, आज आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

मकर राशि

आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। कारोबार में आप एक लय बनाकर काम करें,जिससे समय की बचत होगी ।आज अपने दायरे और ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करेंगे, जिसमे आपको सफलता हासिल होगी। आज आपकी सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपने साथ माता की सेहत का भी खास ख्याल रखें। अगर किसी दोस्त से कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो आज समाप्त हो जायेगा। भाई-बहन के साथ रिश्तें और बेहतर होंगे।

कुंभ राशि

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। छात्र आज आपने करियर में सफलता के बेहद करीब रहेंगे। महिलाएं आज किट्टी पार्टी में जायेंगी। आज जीवनसाथी के साथ मीठी नोक-झोक होगी, इससे रिश्तें में और मिठास आयेगा। घर में किसी रिश्तेदार का अगमान होगा। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। कोस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। लवमेट्स आज लंच का प्लान बनायेंगे। आज आपअनचाहे ख्यालों को दिमाग में न आने दें।

मीन राशि

आज आपका मन कुछ नया करने का करेगा। सौन्दर्य प्रसाधन का व्यापार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है। आज आपको आय के नये रस्ते मिलेंगे। छात्र, उच्छ शिक्षा प्राप्त करने के लिए आज किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला लेने का मन बनायेंगे। इस राशि के जो लोग टेंट हाउस का करोबार कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

कल सुबह 11 बजे शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक बनेंगे डिप्टी सीएम

पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में खुद अमित शाह ने शुभेंदु के नाम पर मुहर लगाई. शुभेंदु के अलावा अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक राज्य के डिप्टी सीएम होंगे. इसका फाइनल ऐलान हो गया है

Published

on

पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में खुद अमित शाह ने शुभेंदु के नाम पर मुहर लगाई. शुभेंदु के अलावा अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक राज्य के डिप्टी सीएम होंगे. इसका फाइनल ऐलान हो गया है. सभी नेता अपने-अपने पद की कल शपथ लेंगे. इससे पहले आज शाम शुभेंदु राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.आज हुई विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही सुनील बंसल, अमित मालवीय, बिप्लब देब, निशित प्रमाणिक, अग्निमित्र पाल और शंकर घोष मौजूद रहे.

अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा किया है. मैं हाथ जोड़कर राज्य की जनता को देता हूं. हिंसा के बीच राज्य की जनता ने प्रचंड जनादेश दिया है. 321 देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया है. आज गंगा से गंगासागर तक बीजेपी की सरकारें हैं. हमें विनम्रता से जिम्मेदारी निभानी होगी.

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के मुख्यमंत्री, चुना गया विधायक दल का नेता ; अमित शाह ने नाम पर लगाई मुहर

यह भी पढ़ें   सीमा हैदर-सचिन मीणा की लव स्टोरी का होगा The End, वापस पाकिस्तान भेजी जाएगी सीमा

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू

बता दें कि रवींद्र जयंती के मौके पर शनिवार सुबह 10 बजे ब्रिगेड परेड ग्राउंड में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मौजूद रहेंगे. साथ ही एनडीए शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे. रवींद्र जयंती के मौके पर होने वाले शपथ-ग्रहण समारोह में बंगाली रंग की झलक भी देखने को मिलेगी.

शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री ! रूपा गांगुली होंगी महिला डिप्टी सीएम ; अमित शाह शाम में करेंगे ऐलान

कौन-कौन बन सकता है मंत्रिमंडल का हिस्सा?

बताया जा रहा है कि दिलीप घोष, शंकर घोष, स्वपन दासगुप्ता, निशित प्रमाणमिक, जितेंद्र तिवारी और शरदवत मुखर्जी मंत्री बन सकते हैं. नीलाद्रि शेखर और प्रणत टुडू भी मंत्री पद की दौड़ में हैं. इसके साथ ही रुद्रनील घोष, दुधकुमार मंडल और बंकिम घोष भी मंत्री बन सकते हैं.

बीजेपी की जीत में शुभेंदु का रोल

यह भी पढ़ें   CG: होम थिएटर ब्लास्ट मामले में 3 वर्षीय बच्चे ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम

कई नामों पर चर्चा होने के बावजूद शुभेंदु इस दौड़ में सबसे आगे थे. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही कहा जा रहा था कि ममता बनर्जी के गढ़ भाबानीपुर से जीत दर्ज करने वाले शुभेंदु ही राज्य के नए सीएम होंगे. राज्य में पार्टी की जीत में उनका बड़ा योगदान है. इसके अलावा उन्हें कई वर्षों तक राज्य के मंत्री के रूप में काम करने का अनुभव भी है. इन सब तथ्यों को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने उन्हें राज्य में सत्ता की कुर्सी सौंप दी है.

अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक के बारे में

अग्निमित्रा पॉल ने इस विधानसभा चुनाव में आसनसोल दक्षिण से जीत दर्ज की है. उन्हें 1 लाख 19 हजार 582 वोट मिले. उन्होंने 40 हजार से ज्याादा वोटों से इस सीट पर जीत का परचम लहराया. वहीं, निसिथ प्रमाणिक ने माथाभांगा विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है. उन्हें 1 लाख 43 हजार 340 वोट मिले, उन्होंने 57 हजार 90 वोटों से जीत दर्ज की है.

Continue Reading

देश

बीजेपी 198, टीएमसी 89 और कांग्रेस 2ः बंगाल चुनाव रिजल्ट का फाइनल आंकड़ा आया, 15 साल बाद ढहा ममता बनर्जी का किला

Bengal Assembly Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) ने इतिहास रच दिया है। बंगाल में भगवा सुनामी के सामने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee ) की पार्टी टीएमसी (TMC) ताश की पत्तों की तरह धराशयी हो गई। 15 साल बाद बंगाल में ममता बनर्जी का किला ढह गया और बीजेपी सत्ता पर काबिज हो रही है।

Published

on

Bengal Assembly Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) ने इतिहास रच दिया है। बंगाल में भगवा सुनामी के सामने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee ) की पार्टी टीएमसी (TMC) ताश की पत्तों की तरह धराशयी हो गई। 15 साल बाद बंगाल में ममता बनर्जी का किला ढह गया और बीजेपी सत्ता पर काबिज हो रही है। बंगाल चुनाव रिजल्ट का फाइनल आंकड़ा भी आ गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी 9 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं 189 सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह भाजपा कुल 198 सीटों पर जीत हासिल करने की तरफ बढ़ रही है। मतगणना अभी जारी है तो अंतिम परिणाम में सीटों में 2-3 का फर्क हो सकता है।

यह भी पढ़ें   मोबाईल एवं मोटर सायकल का सरगना चोर कोनी थाना की गिरफ्त में, 7 मोबाईल, 4 पैड जब्त

इलेक्शन कमीशन के मुताबिक टीएमसी कुल 89 सीट पर जीत हालिक करने की तरफ बढ़ रही है। तृणमूल कांग्रेस 1 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं 88 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 2, सीपीआई (एम) 1 और एजेयूपी 2 सीटों पर आगे चल रही है।

भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर पहुंचे ममता और सुवेंदु; बाहर भारी फोर्स तैनात

इधर पश्चिम बंगाल के वीवीआईपी सीट भवानीपुर में हंगामा हो रहा है। यहां 12 राउंड की काउंटिंग की एनाउंसमेंट रोक दी गई है। मतदान केंद्र के अंदर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी मौजूद हैं। दूसरी पार्टियों के एजेंट का आरोप है कि बीजेपी के एजेंट ने उन्हें बाहर निकाल दिया है। ममता ने भी कहा है कि उनके बहुत सारे एजेंट को काउंटिंग सेंटर से बाहर निकाल दिया गया है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक भवानीपुर सीट पर 13 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है और इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी अभी पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी टक्कर दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: एसपी संतोष सिंह ने ली "यातायात की पाठशाला", यातायात की नियमों से जनसमूह को कराया गया अवगत

ममता बनर्जी के घर के बाहर जय श्रीराम के नारे लगे

जबरदस्त जीत होता देख बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतकर जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। ममता बनर्जी के घर के बाहर बीजीपी कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। वहीं काउंटिंग के बीच सीएम ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। दीदी ने टीएमसी कैंडिडेट और कार्यकर्ताओं से बूथ नहीं छोड़ने की अपील की है।

 

Continue Reading

देश

पश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी- गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, घुसपैठियों पर होगा सख्त एक्शन

PM Modi Speech: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद देश की सियासत में बड़ा संदेश गया है। खासकर बंगाल में जीत को पार्टी की सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धियों में गिना जा रहा है। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे माहौल में पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया।

Published

on

PM Modi Speech: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद देश की सियासत में बड़ा संदेश गया है। खासकर बंगाल में जीत को पार्टी की सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धियों में गिना जा रहा है। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे माहौल में पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया।

ऐतिहासिक दिन, कार्यकर्ताओं की साधना का परिणाम

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत ‘भारत माता की जय’ के साथ की और कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह दिन सिर्फ चुनावी जीत का नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि “जब साधना सिद्धि में बदलती है, तो जो खुशी होती है, वही आज हर कार्यकर्ता के चेहरे पर दिखाई दे रही है।”

नितिन नवीन के नेतृत्व की तारीफ

पीएम मोदी ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद संभालने के बाद यह उनका पहला बड़ा चुनाव था और उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिस तरह मार्गदर्शन दिया, वह इस जीत में बेहद अहम साबित हुआ।

“भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी” — जनता का आभार

प्रधानमंत्री ने देशभर में हुए उपचुनावों का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र, गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में मिली जीत के लिए जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत ने एक बार फिर दुनिया को दिखाया है कि वह “मदर ऑफ डेमोक्रेसी” है, जहां लोकतंत्र सिर्फ व्यवस्था नहीं, बल्कि संस्कार है।

93% मतदान बना रिकॉर्ड, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी

मोदी ने पश्चिम बंगाल में 93% मतदान को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र की मजबूती का प्रमाण है। उन्होंने केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी रिकॉर्ड मतदान का उल्लेख किया। खास तौर पर महिलाओं की बड़ी भागीदारी को उन्होंने लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर बताया।

“गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल”

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण का सबसे चर्चित बयान देते हुए कहा कि “आज गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है।” उन्होंने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल में एनडीए सरकार बनने को मां गंगा का आशीर्वाद बताया।

मां गंगा और असम की जनता का आशीर्वाद

मोदी ने 2013 में काशी से अपना नामांकन भरने का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय उन्होंने कहा था कि उन्हें मां गंगा ने बुलाया है। उन्होंने कहा कि आज भी वही आशीर्वाद बना हुआ है। साथ ही असम की जनता का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि वहां तीसरी बार एनडीए पर भरोसा जताया गया है और अब राज्य विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें   अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने दबोचा

“नागरिक देवो भव” और गुड गवर्नेंस पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी का मूल मंत्र “नागरिक देवो भव” है और पार्टी जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार और गुजरात के चुनावी प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि जनता लगातार बीजेपी के सुशासन पर भरोसा जता रही है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया

मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज उनकी आत्मा को शांति मिली होगी। उन्होंने कहा कि मुखर्जी ने बंगाल को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने के लिए संघर्ष किया था और आज की जीत उसी विचारधारा की जीत है।

वंदे मातरम् के 150वें वर्ष में जीत का महत्व

प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम् के 150वें वर्ष में मिली यह जीत ऐतिहासिक है और यह बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि बंगाल में अब एक नया अध्याय शुरू हो रहा है, जहां भयमुक्त और विकासयुक्त शासन होगा।

“नया सूर्योदय”—बंगाल के लिए बड़ा वादा

मोदी ने कहा, “4 मई की शाम भले ढल रही हो, लेकिन बंगाल की पावन धरती पर एक नया सूर्योदय हुआ है।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में विकास, विश्वास और नई उम्मीदों के साथ नई यात्रा शुरू होगी।

पहली कैबिनेट में आयुष्मान योजना, घुसपैठियों पर एक्शन

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि पहली कैबिनेट बैठक में ही आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार और पलायन रोकना सरकार की प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भयमुक्त बंगाल का संकल्प, टैगोर का जिक्र

गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर को याद करते हुए मोदी ने कहा कि उनका सपना “जहां मन भयमुक्त हो” अब साकार किया जाएगा। उन्होंने वादा किया कि बीजेपी बंगाल में भयमुक्त वातावरण बनाकर दिखाएगी।

“बदला नहीं, बदलाव” की राजनीति का दिया संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण के अंत में बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब डर नहीं, बल्कि लोकतंत्र जीता है।

 

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि अब “बदला नहीं, बदलाव” की राजनीति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीते दशक में राजनीतिक हिंसा ने कई जिंदगियां बर्बाद की हैं, इसलिए अब समय आ गया है कि इस चक्र को खत्म किया जाए।

यह भी पढ़ें   Breaking: इनामी नक्सली डॉक्टर और महिला सदस्य ने किया सरेंडर

 

मोदी ने कहा, “भय नहीं, भविष्य की बात होनी चाहिए।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे यह न देखें कि किसने किसे वोट दिया, बल्कि सभी मिलकर बंगाल के विकास के लिए काम करें।

 

वैश्विक संकट के बीच भारत ने चुनी स्थिरता

 

मोदी ने चुनाव के समय की वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि जब देश में मतदान हो रहा था, तब दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध और आर्थिक संकट के हालात थे।

 

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है, लेकिन भारत ने इन चुनौतियों के बीच भी स्थिरता को चुना। उन्होंने कहा कि यह चुनाव परिणाम दिखाते हैं कि भारत के लोग विकसित भारत के लक्ष्य के साथ एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहते हैं।

 

अंग, बंग और कलिंग—भारत के ऐतिहासिक स्तंभ

 

प्रधानमंत्री ने भारत के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि जब देश समृद्ध था, तब “अंग, बंग और कलिंग” उसके मजबूत स्तंभ थे।

 

उन्होंने बताया कि अंग यानी आज का बिहार शिक्षा और ज्ञान का केंद्र था, जहां नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय थे। बंगाल को उन्होंने भारत की सांस्कृतिक आत्मा की आवाज बताया, जबकि कलिंग (आज का ओडिशा) समुद्री व्यापार का वैश्विक केंद्र हुआ करता था।

 

नारी शक्ति पर जोर, विपक्ष पर निशाना

 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में नारी शक्ति को भारत के विकास का अहम स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि हाल ही में महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने नारी शक्ति की प्रगति को रोकने की कोशिश की।

 

मोदी ने कहा कि “मैंने पहले ही कहा था कि महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा।” उन्होंने Tतृणमूल कांग्रेस (TMC) और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) पर निशाना साधते हुए कहा कि बहनों-बेटियों ने उन्हें सजा दी है।

 

उन्होंने केरल में लेफ्ट और कांग्रेस पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां की महिलाएं अगली बार उन्हें भी सबक सिखाएंगी। वहीं समाजवाजी पार्टी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की महिलाओं का आक्रोश उन्हें झेलना पड़ेगा और महिला विरोधी सोच को जनता माफ नहीं करेगी।

शांतिपूर्ण मतदान लोकतंत्र की जीत

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान हुआ और हिंसा में किसी निर्दोष की जान नहीं गई। इसे उन्होंने लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया और चुनाव आयोग समेत सभी संस्थाओं की सराहना की।

 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending