Connect with us

छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा के साथ मनाया गया

Published

on

बिलासपुर | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्यालय सहित सभी मंडलों पर 75वें स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा व परंपरा के अनुसार दिनांक 15 अगस्त 2021 को मनाया गया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम मुख्यालय परिसर, बिलासपुर में प्रातः 09.00 बजे आलोक कुमार, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई ।

         इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि आलोक कुमार, महाप्रबंधक द्वारा मुख्य सुरक्षा आयुक्त अभिय नन्दन सिन्हा की अगुवाई में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तद्उपरांत उन्होंने रेल सुरक्षा बल के जवानों, सिविल डिफेन्स एवं सेन्टजांस एम्बुलेंस के द्वारा तैयार किये गये आकर्षक परेड का निरीक्षण किया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री आलोक कुमार ने कहा कि 75वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मैं आप सभी को हार्दिक बधाई देता हूं । इस वर्ष हम,हमारे देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को “आजादी का अमृत महोत्सव” के रूप में मना रहे हैं । 15 अगस्त का दिन हम सभी देशवासियों के लिए एक ऐतिहासिक एवं गौरवशाली दिन है । आज का दिन उन सभी अमर शहीदों एवं अनाम देशभक्तों को याद करने का दिन है जिन्होनें आजादी की लड़ाई के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। स्वतन्त्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हम सभी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन एवं देश के हित में मिलकर कार्य करना होगा ।
भारतीय रेलवे में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का प्रारम्भ से ही एक विशिष्ट स्थान एवं पहचान रही है। हमने माल ढुलाई के साथ यात्री सेवा एवं सुविधा में भीमहत्वपूर्ण कार्य किया है । गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 186.5 मिलियन टन माल ढुलाई कर पिछले वित्तीय वर्ष 2019-20 की तुलना में 16 मिलीयन टन, लगभग 9% से भी अधिक इंक्रीमेंटल लोडिंग के कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है । इसके साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 के जुलाई महीने तक हमनें पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 15.12 मिलीयन टन अधिक माल ढुलाई की है । देश की सर्वाधिक 3.5 कि.मी. लंबी मालगाड़ी के परिचालन का कीर्तिमान भी हमनें हासिल किया है । किसानो के उत्पादों के लिए किसान रेल चलाए गए।
यात्रियों को सुखद एवं सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए यात्री सुविधाओं में लगातार गुणवत्तायुक्त वृद्धि की जा रही है । वित्तीय वर्ष 2020-21 में हमारी रेलवे में 17 नए फूट ओवर ब्रिज का निर्माण, 5 स्टेशनों में प्लेटफार्म का विस्तार तथा 27 स्टेशनों में प्लेटफार्म की ऊंचाई में वृद्धि का कार्य पुरा किया गया है साथ ही 21 स्टेशनों में फ्री वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है ।
यात्री सुविधाओं के साथ माल लदान को बढ़ावा देने के लिए आधारभूत संरचनाओं का विकास कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है । वित्तीय वर्ष 2020-21 में हमनें 303 किलोमीटर नई रेल लाइन, दोहरीकरण, तिहरीकरण एवं आमान परिवर्तन के कार्य को पूरा किया है । 198 रूट किलोमीटर रेल लाइन का इलेक्ट्रीफिकेशन, 49 किलोमीटर ऑटो सिग्नलिंग के साथ ही 16 नए इंटरलाकिंग के कार्यो को पूरा करा । कोरोनाकाल के दौर में भी वैगन रिपेयर शॉप, रायपुर में वैगनों के ROH/POH के कार्य रिकार्ड स्तर पर किए गए ।विगत वित्तीय वर्ष में रिकार्ड 257.91 करोड़ के स्क्रैप डिस्पोजल किया गया । यूजर डिपो माड्यूल के साथ स्टोर मैनेजमेंट को भी सरल बनाया गया । रेल विकास के लिए सभी महत्वपूर्ण कार्य आगे भी जारी रहेंगे ।
हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील है। हमारेसभीस्टेशनों एवं कालोनियों में एलईडी लाइट लगे हुए है । विभिन्न कार्यालयों में लगभग 4.64 मेगा वाट क्षमता के सोलर पैनल लगाए गये है।भिलाई में 50 मेगा वाटकासोलरपॉवरप्लांटका निर्माण प्रगति पर है ।वर्षा जल के संचयन हेतु 36 वाटर हार्वेस्टिंग एवं 12 स्थानों पर तालाब बनायें गए है । 15 एलएचबी रैक आधारित महत्वपूर्ण गाड़ियों में अत्याधुनिक “हेड ऑन जेनरेशन”प्रौद्योगिकी अपनाई गई है । ई-ऑफिस वर्किंग के द्वारा पेपरलेस कार्यप्रणाली को बढ़ावा दिया गया है ।
वर्ष 2020-21 के दौरान रेलवे सुरक्षा बल ने अपने परिवार से बिछुड़े 110 बच्चों को रेसक्यू कर उनके परिवारजनों से मिलाया । महिलाओं की यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए “मेरी सहेली” अभियान, तेजस्विनी ग्रुप की शुरुआत की गई है । नारी सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए रेलवे सुरक्षा बल में 52 महिला कर्मियों की नियुक्ति की गई है ।
स्टाफ वेलफ़ेयर के कार्यों को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में प्राथमिकता के साथ पूरी की जा रही है । ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम के विभिन्न माड्यूल अब हमारे कर्मचारियों को पारदर्शी सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं । वर्ष 2020-21 के दौरान 6012 रेल कर्मियों को पदोन्नति दी गई । ई-लर्निंग के प्रोत्साहन हेतु रेलवे स्कूलो में 9वीं कक्षा की 77 छात्राओं को टैबलेट उपलब्ध कराया गया। बेहतर आवासीय सुविधा हेतु 127नये स्टाफ क्वार्टर का निर्माण कर आबंटन किया गया ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय स्तर पर अनेक खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया गया है । यह हम सभी के लिए अत्यंत गौरव की बात है ।
कोरोना महामारी के दौरान केंद्रीय हास्पिटल, बिलासपुर एवं मण्डल हास्पिटल रायपुर में कोविड सेंटर शुरू किया गया जिसमें वेंटीलेटर, ऑक्सीज़न जैसी तमाम आवश्यक एवं आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता के साथ कोविड मरीजो का सफलतापूर्वक ईलाज किया गया । केंद्रीय हास्पिटल, बिलासपुर में किडनी रोगियों की सुविधा के लिए डायलिसिस यूनिट की स्थापना की गई है ।इस कठिन समय में इस रेलवे के सभी फ्रंट लाइन कर्मियों के द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है । मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि कोविड-19 से बचाव के लिएआप स्वयं व परिवारजनों को वैक्सीन लगवाये एवं अन्य जरूरी सावधानियों का पालन करें ।
उन्होंने ने कहा कि मै दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन का भी आभार व्यक्त करता हूं । रेल कर्मचारियों व उनके परिवार के कल्याण,महिलाओं एवं बच्चों के उत्थान विशेषकर मानसिक रुप से अशक्त बच्चों के लिए स्कूल आदि का संचालन तथा रेलवे हॉस्पिटल में कैन्टीन के माध्यम से बीमार रेलकर्मियो एवं उनके परिजनों को उचित मूल्य पर खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने में इनकी भूमिका सराहनीय है ।
उन्होंने कहा कि मैं यूनियन एवं संघों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनके बहुमूल्य सुझावों एवं सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं, जो हमें अपने कार्य निष्पादन में लगातार सहायक रहे है । सभी कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी एवं सभी कर्मचारी सौहार्द पूर्ण औद्योगिक संबंध बनाएं रखने के लिए बधाई के पात्र हैं। साथ ही साथ मैं प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को भी धन्यवाद देता हूं जिनकी सक्रियता एवं सहभागिता के कारण हमें अपने कार्यो में सुधार हेतु सहयोग प्राप्त होते रहते हैं।
अन्त में उन्होनें रेल कर्मचारियों, उनके परिवार एवं उपस्थित बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्वक सभी मंडलो, फील्ड कार्यालयो एवं वर्कशापों में मनाया गया । पूरा समारोह कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें   महिला से छेड़खानी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता के गाड़ी को रोककर....
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : स्टेट क्वालिटी मॉनिटर्स के इम्पैनलमेंट के लिए आवेदन 20 सितम्बर तक आमंत्रित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   महिला से छेड़खानी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता के गाड़ी को रोककर....
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रायपुर : सुदुर वनांचल में मछली पालन से लाखों की कमाई, मछली पालन को कृषि का दर्जा मिलने से उत्साहित हैं मत्स्यपालक किसान
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending