छत्तीसगढ़
एक शाम शहीदों के नाम: विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल तत्वाधान में रखा गया देश-भक्ति गीत का कार्यक्रम
बिलासपुर| विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल गुरु गोविंद सिंह प्रखंड के संयुक्त तत्वाधान में टिकरापारा के अटल वाटिका में एक शाम शहीदों के नाम जिसमे संस्कृति कार्यक्रम देश भक्ति गीत रखा इस कार्यक्रम की मुख्यातिथि विश्व हिन्दु परिषद प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.ललित मखीजा विशिष्ट जनजाती कल्याण आश्रम के संयोजक अनिल पाटिल , कार्यक्रम अध्यक्षता Abvp के पूर्व प्रदेश मंत्री सन्नी केसरी ने की डॉ. ललित मखीजा ने कहा कि हिन्दू समाज को संगठित कर के समाज को एक नई दिशा देने की जरूरत पड़ रही क्योंकि भारतीय संस्कृति को बाहरी आक्रमण के द्वारा बहुत ही छाती हुई है |

हम अपने आने वाले पीढ़ी के अपनी संस्कृति बचाये रखना है कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे सन्नी केसरी ने अपने उदबोधन में बोले कि भारतीय शिक्षा पद्धति बाहरी आक्रांत के द्वारा हमारी शिक्षा पद्धति को हानि होइ है जैसे नालंदा विश्वविद्यालय तक्षशिला विश्विद्यालय नष्ट कर के हमारी शिक्षा गुरु कुल शिक्षा पद्धति को नष्ट किया गया है आज भारत देश को विश्व गुरू बनाने के लिए हिन्दु समाज को आगे आने की जरूरत है कार्यक्रम का समापन बजरंगदल के जिला संयोजक दीपक सिंह ठाकुर जिला विद्यार्थी प्रमुख गिरजाशंकर यादव जिला सह संयोजक रौनक केसरी के द्वारा हुआ|

इस कार्यक्रम सफल बनाने में गुरुगोविंद सिंह प्रखंड के अध्यक्ष पंकज सोनी,सत्संग प्रमुख संकल्प शुक्ला,सम्राट दादा, मंच के संचालन करता पाठक भईया,लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा ,रामायण वर्मा,सुनील देव मयंक शुक्ल,संगम सोनी, राधा शुक्ला,श्राद्ध सोनी,धृति सोनी,सोम्या शुक्ला, समृद्धि शुक्ला आदि बड़ी संख्या में मोहल्ले के निवासी मौजूद रहे|
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized4 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized7 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
