Connect with us

छत्तीसगढ़

अब्वप के कारण नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुमियापाल दामानपारा के निवासियों ने 75 साल में पहली बार मनाया स्वतंत्रता दिवस

Published

on

दंतेवाड़ा| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दंतेवाड़ा के द्वारा चलाया जा रहा एक गांव, एक तिरंगा अभियान के कारण इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर क्षेत्र के गुमियापाल दामानपारा के निवासियों ने आजादी के 75 वर्ष में पहली बार मनाया स्वतंत्रता दिवस इन ग्रामीणों को यह भी पता नहीं की स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता हैं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने दामन पारा में पाऊँच वंहा के निवासियों के साथ हर्ष और उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया |

तथा अब्वप कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के बारे में पूरी जानकारी दी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अब्वप नगर मंत्री अनिल कुमार नाग ने वंहा के ग्रामीण बच्चों को शैक्षणिक साम्रगी कॉपी पेन सिलेट पट्टी शैक्षणिक चार्ट आदि बैट कर मेरा गाँव शिक्षित गांव अभियान की सुरवात की इस अभियान के अंतर्गत गांव के शिक्षित वेक्ति उस गांव के ग्रामीण बच्चों रोज दो घंटा पढ़ाएंगे दामान पारा के ग्रामीणों ने अब्वप के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद भी ज्ञापित की इस कार्यकर्म में नगर मंत्री अनिल कुमार नाग, नागेश मरकाम, सुनिल कश्यप, उमेश कोर्राम, शंकरलाल मुछाकि,शंकर मंडावी, सुनिल कुमार मंडावी, राजूराम मिडियामी,सुकला राम मरकाम, नंदाराम मंडावी, धुरवाराम मंडावी एवं अब्वप के समस्त कार्यकता उपस्थित रहे|

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश बघेल ने जगदलपुर में किया ध्वजारोहण
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: में गणतंत्र दिवस को लेकर अधिकारियों को सौंपे दायित्व
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कांकेर: 4 गांजा तस्करी गिरफ्तार, करीब 2 किवंटल गांजा बरामद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG News: ओपन स्कूल की परीक्षा फॉर्म के लिए बढ़ाई गई अंतिम तिथि, छात्रों को मिला एक और मौका
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending