Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 100 से अधिक व्यक्तियों की भीड़ ने पादरी के घर पर किया हमला

Published

on

कवर्धा, 29 अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के एक सुदूरवर्ती गांव में रविवार को 100 से अधिक लोगों के एक समूह ने 25 वर्षीय पादरी की कथित तौर पर उसके घर में घुसकर पिटायी की तथा इस दौरान समूह में शामिल व्यक्तियों को धर्म परिवर्तन के खिलाफ नारे लगाते हुए सुना गया। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने कहा कि भीड़ में शामिल व्यक्तियों ने पादरी की संपत्ति में भी तोड़फोड़ की और मौके से भागने से पहले उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।

कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि यह घटना कुकदूर थानाक्षेत्र के पोलमी गांव में पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई जब पादरी कवलसिंह परस्ते के घर पर एक प्रार्थना चल रही थी।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक सूचना के अनुसार, 100 से अधिक लोगों की भीड़ उनके घर में घुस आयी और कथित तौर पर धार्मिक चीजों, घरेलू सामान और धर्म से जुड़़ी पुस्तकें फाड़ दी।’’

यह भी पढ़ें   जल ही जीवन है: बेजुबानों की प्यास बुझाने आश्रयनिष्ठा ने छेड़ी मुहिम, शहर के चौक चौराहों पर रखी गई पीने के पानी की टंकियां

गर्ग ने कहा, ‘‘उन्होंने कथित तौर पर परस्ते की पिटायी की और महिलाओं सहित उनके परिवार के सदस्यों के साथ बदसलूकी की और फिर फरार हो गए।’’ उन्होंने कहा कि हमलावरों को धर्म परिवर्तन रोकने को लेकर नारे लगाते सुना गया। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

गर्ग ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज किया जा रहा है और तदनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच, छत्तीसगढ़ क्रिश्चन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल ने पुलिस और राज्य सरकार पर ईसाई उपासना स्थलों पर हमले के मामलों में उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक बहुत ही खतरनाक प्रवृत्ति है, जो राज्य में प्रचलित हो गई है और सरकार इसे रोकने में विफल रही है। हम इस सरकार की लाचारी से अप्रसन्न हैं।’’

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 409.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 15 दिनों में, राज्य भर में हमारे धार्मिक स्थलों पर कम से कम 10 ऐसे हमले कथित रूप से हुए लेकिन किसी भी मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। हम सिर्फ न्याय चाहते हैं। लेकिन ऐसी घटनाओं का बार-बार होना संकेत देता है कि सरकार उन लोगों का समर्थन कर रही हैं जो बर्बरता में शामिल हैं।’’

पन्नालाल ने कहा कि राज्य में ईसाई समुदाय के विभिन्न वर्गों ने हाल ही में बिलासपुर में एक बैठक की और उपासना स्थलों की रक्षा के लिए एक दस्ते का गठन करने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि फोरम राज्य के विभिन्न जिलों में चर्चों की तोड़फोड़ के मामलों में पुलिस की कथित निष्क्रियता का उल्लेख करते हुए सभी सबूतों के साथ उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर करेगा।

भाषा. अमित प्रशांत

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कोटा मेला का हुआ समापन, मेला घूमने के दौरान गुम हुए 21 बालक/बालिका को किया गया उसके परिजन को सुपुर्द
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   वायरल तस्वीर पर उमड़ा लोगों का प्यार, बारिश में बेटी को ऑनलाइन क्लास अटेंड कराने के लिए छाता पकड़ कर खड़े रहे पिता
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर में हुई ओमिक्रोन के पहले मरीज की पुष्टि, दुबई से वापस लौटा था परिवार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending