देश
31 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
मेष राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले मे आप नये लोगों से मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके सीनियर नेता आपके कार्यों की तारीफ कर सकते हैं। आज संतान पक्ष से ख़ुशी प्राप्त होगी, जिससे आप खुद को गर्व महसूस करेंगे। लवमेट आज अपने पार्टनर को सरप्राइज देंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज पूरा दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा।
वृष राशि
आज का दिन खुशियों भरा रहेगा । बिजनेस में बड़ी डील मिलने के कारण आज आपके घर पर छोटी सी पार्टी करेंगे। आज कार्यों में परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। आपके जूनियर आपसे काम सीखना पसन्द करेंगे। लवमेट के रिश्तों आज बेहतर होंगे। छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलाने वाली है। दाम्पत्य जीवन आज खुशहाल बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: जैकलीन फर्नांडिस की बढ़ी मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग केस में 5 घंटे से चल रही पूछताछ
मिथुन राशि
आज के दिन आपका सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। आज आप किसी एन.जी.ओ को सपोर्ट करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आयेगा। परिवार वालों के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। आज आप कोई नया व्यापार शुरू करने पर विचार करेंगे । जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है । आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा । आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी ।
कर्क राशि
आज आपके मन में नए–नए विचार आयेंगे। आज आपको पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ बनाया हुआ लॉन्ग ट्रिप का प्लान आज कैन्सिल हो सकता है। संगीत में रुझान रखने वालों को आज किसी फिल्म में गाने का ऑफर आ सकता है। दुकानदारों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का आज प्रमोशन होगा|
यह भी पढ़ें: शादी के 3 हफ्ते बाद ही फूला पत्नी का पेट, सच्चाई जानकर पति के उड़े होश…
सिंह राशि
आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आज आपकी अंदर की ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा । आपके कला की तारीफ भी होगी । आज आपके व्यापार में दोगुना वृद्धि होगी। प्राइवेट जॉब करने वालो को अपने कार्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आपका मानसिक तनाव कम होगा ।
यह भी पढ़ें: कोरोना काल में जनता पर महंगाई की एक और मार, 25% तक बढ़ाया गया बसों का किराया
कन्या राशि
आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़ी हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो समय रहते पूरा हो जाएगा। आज फर्नीचर का सामान खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए दिन शुभ है। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आज किसी अन्य पर भरोसा न करें। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा।
तुला राशि
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के ऑर्किटेक के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब का ऑफर आयेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, प्रतियोगी एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिलेगा। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहें है तो आज ले लीजिए। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी । परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। आज आपकी उलझने कम होगी। आज अचानक धन लाभ होने के योग हैं।
यह भी पढ़ें: Lifestyle : ब्रेकअप के बाद ऐसे रखें अपना ख्याल, अपनाएं ये खास टिप्स
वृश्चिक राशि
आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। आज इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने मार्केट जायेंगे । आप किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बनायेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा । कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के नवविवाहित लोगों को जीवनसाथी से कोई खुशखबरी प्राप्त होगी।
धनु राशि
आज का दिन बिजनेस के लिए फायदेमंद होगा । आज आपके व्यापार को कोई बड़ी डील होने की सम्भावना है, जो आपके व्यापार को दोगुना फायदा दिलाएगी। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। दाम्पत्य संबंध आज मधुरता से भरपूर रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ कोई बिज़नेस शुरू करने का प्लान बनायेंगे, जिसका फायदा भविष्य में होगा। लक्ष्मी के रुप में नए मेहमान के आने की खुशी में घर में छोटी सी पार्टी करेंगे ।
यह भी पढ़ें: Tokyo Paralympics 2020: अवनि लेखरा ने रचा इतिहास, पैरालिंपिक्स में भारत को मिला पहला गोल्ड
मकर राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज कई दिनों से रुके हुए घरेलू कार्य पूरा करने में सफल होंगे। नौकरी में आपके मनपसंद जगह पर ट्रांसफर होगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा । नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है।
कुम्भ राशि
आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। आज आपको रोजगार के उचित लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से काम जल्द खत्म होगा। शाम को जीवनसाथी के सहयोग से आपकी परेशानी कम होगी । आज लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: इन 10 Bollywood स्टार्स की प्राइवेट तस्वीरें हो चुकी हैं लीक, सनी लियोनी की इस फोटो ने तो मचा दिया था हंगामा
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज आपको व्यापार में अचानक धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। लवमेट आज अपने रूठे हुए साथी को मनाने के लिए एक अच्छी ड्रेस गिफ्ट करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। आपके मन मे व्यापार को लेकर नए-नए विचार आयेंगे। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी। व्यापारियों को आज कोई नई डील मिलने से धनलाभ होगा ।
यह भी पढ़ें: अजब गजब : शादी से पहले देखी थी 20 साल की लड़की, सात फेर लेने पहुँची दो बच्चों की माँ… मचा बवाल!
यहाँ देखें ट्रेंडिंग वीडियो:
देश
‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना
छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।
सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:
“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम
आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”
‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’
दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।
छत्तीसगढ़
कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प
पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।
- बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:
-
परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।
-
भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।
-
खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।
“सुशासन सरकार का संकल्प”
सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।
- महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।
- पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल
पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
- ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।
- संगठन और रणनीति का मिला लाभ
बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।
-
Uncategorized6 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized6 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized2 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized4 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized5 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized24 hours ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
