Connect with us

छत्तीसगढ़

बघेल और ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त की मुलाकात में छत्तीसगढ़ में पूंजी निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई

Published

on

रायपुर, तीन सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फारेल ने बृहस्पतिवार को मुलाकात की और राज्य में औद्योगिक पूंजी निवेश की संभावनाओं पर विचार विमर्श किया। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री बघेल से बृहस्पतिवार शाम उनके निवास स्थित कार्यालय में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फारेल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ ऑस्ट्रेलिया और छत्तीसगढ़ के मध्य सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र में परस्पर सहयोग और पूंजी निवेश, विशेष रूप से खनन और पर्यावरण संरक्षण की संभावनाओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया। इस मौके पर राज्य के उद्योग मंत्री कवासी लखमा उपस्थित थे।

अधिकारियों ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान फारेल ने राज्य के समग्र विकास, आदिवासी समुदाय के उत्थान और सामाजिक संकेतकों में सुधार के लिए लागू की गई राज्य सरकार की योजनाओं में गहरी रूचि ली तथा छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: खुद को क्रेडिट कार्ड का कर्मचारी बताकर फाइनेंस कर्मचारी से आनलाइन धोखाधड़ी

उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने की इच्छा जतायी और कहा कि ऑस्ट्रेलिया को खनन के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल है। उन्होंने खनन सर्वेक्षण, अन्वेषण-खनन तकनीक आदि क्षेत्रों में परस्पर सहभागिता की बात कही।

अधिकारियों के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज और वन सम्पदा से भरपूर राज्य है। राज्य में विभिन्न प्रकार के संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक सहभागिता तथा वहां के उद्यमियों द्वारा छत्तीसगढ़ में औद्योगिक पूंजी निवेश की इच्छा पर प्रसन्नता जतायी और कहा कि राज्य सरकार इसके लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में जैविक खेती और वनोंपज के मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें   CG: पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल हुए कोरोना संक्रमित

अधिकारियों ने बताया कि इस मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने छत्तीसगढ़ राज्य की सामाजिक-भौगोलिक स्थिति और विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की जानकारी दी।

भाषा संजीव sg मानसी

मानसी

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कौन होगी आमिर खान की तीसरी बेगम? मजेदार ट्वीट्स में लोगों ने दे दिया है जवाब
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: CRPF जवान ने की खुदकुशी की कोशिश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   तारबाहर पुलिस को मिली चोरी के मामले में बड़ी सफलता
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending