Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 20 आईएएस, 2 आईपीएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला

Published

on

chhattisgarh keshri breaking

रायपुर, 13 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 20 और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के दो अधिकारियों का तबादला कर दिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ सरकार के रविवार शाम को जारी आदेश के अनुसार, राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के 96 अधिकारियों तथा राज्य पुलिस सेवा के छह अधिकारियों का भी स्थानांतरण कर दिया गया है।

आदेश के मुताबिक, 1992 बैच के आईएएस अधिकारी सुब्रत कुमार साहू से अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस), जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी लेकर उन्हें सार्वजनिक स्वास्थ्य आभियांत्रिकी विभाग में नयी जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

यह भी पढ़ें   अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नयी दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में स्थानीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे वाणिज्य और उद्योग विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार पिंगुआ को छत्तीसगढ़ भवन, नयी दिल्ली में प्रधान स्थानिक आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

इसी तरह राज्य सरकार ने पुलिस उप महानिरीक्षक (पुलिस मुख्यालय, रायपुर) अजय यादव को सरगुजा रेंज का प्रभारी महानिरीक्षक नियुक्त किया है, वहीं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 11वीं बटालियन (जांजगीर चांपा) के कमांडेंट विवेक शुक्ला का तबादला पुलिस मुख्यालय, रायपुर में सहायक महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) के रूप में कर दिया गया है।

भाषा

वैभव मनीषा

मनीषा

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   केंद्र सरकार धर्मातरण मतांतरण मुददे पर गम्भीरता से कार्यवाही करने विहिप बजरंग दल ने किया आग्रह
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सुकमा: बोरापारा के जंगलों में भीषण मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली कमलेश मारा गया
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending