Connect with us

छत्तीसगढ़

दिव्यांगजनों के लिए उपयुक्तता प्रमाण-पत्र बनाने राज्य स्तरीय शिविर 25 जुलाई को रायपुर में

Published

on

प्रतियोगी परीक्षा के बाद प्रवेश के लिए पड़ती है इसकी जरूरत

दिव्यांगजनों को विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उपयुक्तता प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना जरूरी होता है। छत्तीसगढ़ राज्य के दिव्यांगजनों को इस प्रमाण-पत्र के लिए जबलपुर जाना होता है । राज्य के शिक्षित दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए भारत सरकार श्रम मंत्रालय के नेशनल कैरियर सेंटर फॉर डिफरेंटली एबल्ड जबलपुर एवं विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों हेतु नियोजित) रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांगजनों को उपयुक्तता प्रमाण-पत्र (सूटेबिलिटी सर्टिफिकेट) प्रदान करने के लिए दिनांक 25 जुलाई गुरूवार को एक दिवसीय शिविर का आयोजन सवेरे 10 बजे से सह शिक्षा पॉलिटेक्निक कॉलेज, बैरन बाजार रायपुर में किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: बाइक सवार महिला उछल कर ट्रेलर की चपेट में आई

पीईटी/पीएटी/प्री एमसीए./प्री. बीएससी नर्सिंग/प्री एमएससी नर्सिंग/प्री बीएड आदि प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से व्यवसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु उपयुक्तता प्रमाण-पत्र आवश्यक जमा करना होता है। रायपुर में आयोजित इस शिविर में दिव्यांगता का परीक्षण कर पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु उपयुक्तता की जाँच कर उपयुक्तता प्रमाण-पत्र जारी किया जायेगा ।

शिविर में भाग लेने हेतु दिव्यांग अभ्यर्थी को जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, शिक्षा एवं आयु से संबंधित प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, मोबाईल नंबर, आरक्षित वर्ग के लिए जाति प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट आकार के 2 नग फोटो तथा यदि व्यापम द्वारा आयोजित किसी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुआ हो तो उसका प्रवेश पत्र साथ में लाना अनिवार्य है। शिविर में आने-जाने हेतु किसी प्रकार का मार्गव्यय देय नहीं होगा। इस शिविर के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री निवास में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह आज, सीएम बघेल मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगे सम्मान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   खदान से कोयला परिवहन बंद, रोजगार की मांग को लेकर 7 गांवों के भू-विस्थापित धरने पर बैठे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री निवास में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह आज, सीएम बघेल मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगे सम्मान
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending