Connect with us

छत्तीसगढ़

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने बिलासपुर और सरगुजा संभाग की ली बैठक, कहा- ‘टीकाकरण अभियान में पूरी तरह से प्रदेश सरकार नाकाम’

Published

on

बिलासपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी ने भाजपा के बिलासपुर व सरगुजा संभाग के प्रमुख पदाधिकारियों की वर्चुअल माध्यम से बैठक लेकर सेवा ही संगठन अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोरोना को परास्त करने के लिये टीकाकरण एक महात्वपूर्ण अस्त्र है। केन्द्र की हमारी सरकार ने प्रदेश सरकार को हर संभव मदद दे रही है।


लेकिन प्रदेश सरकार पहले दिन से टीकाकरण अभियान पर सवाल उठाने में लगी थी यही कारण है कि प्रदेश में लगातार भ्रम की स्थिति बनी हुई है। जिस हम सबको दूर करने की जरूरत है। इसके साथ ही प्रदेश की नाकाम सरकार को हर मोर्चे पर हमें करारा जवाब देना होगा। प्रदेश प्रभारी ड़ी पुरंदेश्वरी ने सेवा ही संगठन अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक से जनता से जुड़ने अपील है। प्रदेश सरकार के नाकामियों के बताकर हम सबको सेवाभाव के साथ जुटे रहना होगा।

प्रदेश सहप्रभारी व मंत्री नतीन नबीन ने कहा कि हम इस समय पर जनता के बीच कोरोना गाइडलाइन का पालन कर हर संभव मदद के लिये सक्रिय रहना होगा। प्रदेश की जनता को कांग्रेस की सरकार ने इस पीड़ा काल में भगवान भरोसे छोड़ दिया है। हम सबको जनता के विश्वास पर खरा उतरना होगा।

यह भी पढ़ें   रायपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा, दूल्हा-दुल्हन ही निकले एक दूसरे के हत्यारे! किसी और के वार करने के नहीं मिले सबूत...


प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ताओं की सहभागिता से सेवा ही संगठन अभियान को सफल बनाने में जुटे है। इस अभियान का हमें अच्छा प्रतिशाद मिल रहा है। हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में सफल हुए है।
केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार प्रदेश सरकार को हर संभव मदद कर रही है। लेकिन प्रदेश की सरकार कोरोना से लड़ने के बजाय अपने आपसी लड़ाई में व्यस्त है ।जिसका नुकसान प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। इसके साथ ही केन्द्र द्वारा संचालित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को लेकर प्रदेश सरकार की कोई रूचि नहीं है।


नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि शहर के बाद गांव के स्तर पर जिस तरह से कोरोना विस्तार हो रहा है। उस पर अंकुश लगाने में पुरी तरह प्रदेश सरकार नाकाम है। अब हालत है कि कोरोना के आंकड़े ही छिपाये जा रहे हैं। कोरोना के जांच के नाम पर कुछ भी नही रहा है।राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम कहा कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति भयावह है। लेकिन हम सब सेवा ही संगठन अभियान के माध्यम से कोरोना को परास्त करने में कारगर कदम उठा रहे हैं। कोरोना मुक्ति अभियान में पार्टी हर कार्यकर्ता अपना महात्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: सड़क दुर्घटना में कांग्रेस विधायक के पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत

बैठक संचालन प्रदेश महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल व महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने किया। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री किरण देव व आईटी सेल प्रदेश संयोजक दीपक मस्हके व बिलासपुर से पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर, संभाग प्रभारी कृष्णा राय,सांसद अरूण साव, गोमती साय, गुहाराम अजगले, पूर्व मंत्री व विधायक पुन्नूलाल लाल मोहले,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, कृष्ण मूर्तिबांधी, रजनीश सिंह, सौरभ सिंह व पूर्व महामंत्री गिरधर गुप्ता, विजय शर्मा, ओपी चौधरी सहित जिलाध्यक्ष व सरगुजा से पूर्व सांसद नंदकुमार साय, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह,मंत्री रामसेवक पैकरा,भैय्यालाल रजवाड़े, श्यामबिहारी जायसवाल,अखिलेश सोनी, अनुराग सिंह देव, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सहित पार्टी पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया|

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Khelo India Tribal Games 2026 : छत्तीसगढ़ में नेशनल रेसलिंग का आगाज़! 144 रेसलर्स, 4 दिन और कड़ा मुकाबला, जानें कब और कहाँ देख सकेंगे लाइव

अंबिकापुर में 28 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धा शुरू होगी, जिसमें देशभर के 144 जनजातीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन का लाइव प्रसारण DD Sports पर किया जाएगा।

Published

on

रायपुर : Khelo India Tribal Games 2026 देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धा का मेजबानी कर रहा है। सरगुजा जिले का हृदय स्थल अम्बिकापुर एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 28 मार्च से कुश्ती (रेसलिंग) स्पर्धा का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे।। स्थानीय गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय समागम में देश के अलग-अलग राज्यों के जनजातीय खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और शारीरिक कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सुदूर वनांचलों में छिपी जनजातीय खेल प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। अंबिकापुर में होने वाले मुकाबले स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेंगे।

Ambikapur Wrestling Competition देशभर की प्रतिभाओं का जुटेगा महाकुंभ

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, झारखंड, असम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, गुजरात, ओडिशा, मिजोरम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मेजबान छत्तीसगढ़ सहित कुल 144 रेसलर्स (पुरुष एवं महिला) हिस्सा ले रहे हैं। यह आयोजन जनजातीय युवाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में एक स्वर्णिम अवसर प्रदान करेगा। अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां 28 से 31 मार्च तक पुरुष और महिला वर्ग में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे.

यह भी पढ़ें   पेंड्रा: चिटफंड घोटाले का फरार आरोपी गिरफ्तार

DD Sports Live Wrestling चार दिवसीय रोमांच- तीन चरणों में होंगे मुकाबले

28 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलने वाले इन मुकाबलों को प्रतिदिन तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए सुगमता बनी रहे, प्रथम चरण प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक, द्वितीय चरण प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक, तृतीय चरण सायं 4 बजे से खेल समाप्ति तक आयेाजित किए जाएंगे। अंबिकापुर में होने वाले मुकाबले स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेंगे।

डी डी स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारण

इस भव्य आयोजन को भारत के जनजातीय खेल, छत्तीसगढ़ मा सुंदर मेल की प्रेरणादायी टैगलाइन के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है। खेल प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं। गौरव की बात यह है कि इस आयोजन का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स और प्रसार भारती पर किया जाएगा, जिससे दुनिया भर के दर्शक सरगुजा की धरती पर हो रहे इस महाकुंभ को लाइव देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें   रायपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा, दूल्हा-दुल्हन ही निकले एक दूसरे के हत्यारे! किसी और के वार करने के नहीं मिले सबूत...

तैयारियां पूर्ण, खिलाड़ियों का स्वागत खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा और सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। सरगुजा अब अपनी पारंपरिक संस्कृति के साथ-साथ देश को नई खेल ऊर्जा देने के लिए तैयार है। देशभर से आने वाले खिलाड़ी और अधिकारी छत्तीसगढ़ की ‘अतिथि देवो भव’ परंपरा का अनुभव कर सकें।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की कुश्ती स्पर्धा कहां होगी?

उत्तर: अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित होगी।

प्रश्न 2: कितने खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं?

उत्तर: देशभर से 144 पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रश्न 3: मुकाबले कहां देखे जा सकते हैं?

उत्तर: DD Sports और Prasar Bharati पर लाइव प्रसारण होगा।

 

 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   रायपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा, दूल्हा-दुल्हन ही निकले एक दूसरे के हत्यारे! किसी और के वार करने के नहीं मिले सबूत...

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: सड़क दुर्घटना में कांग्रेस विधायक के पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending