Connect with us

छत्तीसगढ़

धर्मांतरण मामले में सेंट्रल जेल में बंद कार्यकर्ताओं से मिले प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय

Published

on

रायपुर। धर्मांतरण मामले में रायपुर के केंद्रीय जेल में बंद भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने आज प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय जेल पहुंचे। उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी समेत कई अन्य नेता मौजूद थे। सभी नेताओं ने जेल में बंद कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने एक बार फिर प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया।

उन्होंने कहा पुरानी बस्ती थाने में मारपीट के बाद पहले जमानती धाराओं में केस दर्ज किया गया लेकिन फिर से गैर जमानती धाराओं में बदल दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार किसी के दबाव में काम कर रही है, जबकि धर्मांतरण के चलते प्रदेश में समाज और परिवार में तनाव बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें   45 साल बाद मुख्यमंत्री दोबारा बने दसवीं के छात्र, इस बार इंग्लिश मीडियम में पढ़े

वहीं भाजपा नेता श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि पार्टी लगातार धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाती रही है। आज इसकी मुद्दे को लेकर दोपहर 3:00 बजे बड़े नेताओं के साथ एक मीटिंग रखी गई है, जिसमें जेल भरो आंदोलन की रूपरेखा तय होगी। बता दें कि 21 सितंबर को पूरे प्रदेश भर में भाजपा नेता और कार्यकर्ता की ओर से हर थाने का घेराव किया जाएगा और खुद की गिरफ्तारी दी जाएगी।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   शुभारंभ कल 17 सितम्बर को महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाने के साथ होगी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   शुभारंभ कल 17 सितम्बर को महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाने के साथ होगी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : BJYM के मंडल अध्यक्ष पर चाकू से हुआ जानलेवा हमला
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending