Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : सुराजी ग्राम योजना से गांवों में आया सुराज, बहने लगी विकास की बयार

Published

on

बिलासपुर, 22 सितंबर 2021

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी ग्राम योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी का क्रियान्वयन जिले में किया जा रहा है। इस योजना से गांवों में सुराज आया है। किसानों, पशुपालकों, महिला और भूमिहीनों को नई ताकत मिली है। उन्हें आमदनी और रोजगार का नया जरिया मिल गया है। ग्रामीण आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे है। गांवों में अब विकास की बयार बहने लगी है।


    नरवा विकास कार्यक्रम के तहत् जिले के चार विकासखण्डों में 38 नरवा का चिन्हांकन कर नरवा के उद्गम स्थल से समागम स्थल तक ग्राउण्ड ट्रूथिंग कराया जाकर डीपीआर तैयार किया गया है। इन कार्याें के संपादन से नरवा के भूजल स्तर में 2.26 प्रतिशत की वृद्धि मापी गई है। इसी प्रकार 149.94 हेक्टेयर सिंचित क्षेत्रफल में एवं 2.41 प्रतिशत फसल उत्पादन में वृद्धि हुई है।


चारागाह विकास कार्यक्रम –
जिले में 2 लाख 27 हजार 756 पशुधन हेतु 318 ग्राम पंचायतों में 1489 एकड़ में गौठान निर्माण कार्य किया गया है। उक्त गौठानों में पशुधन के स्वच्छ पेयजल हेतु सोलर पंप स्थापित किया गया है। पशुधन के चारे हेतु वित्तीय वर्ष 2020-21 में 14500 हेक्टेयर सूखा चारा के लिए पैरादान कराया जाकर चारे की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पशुओं के हरे चारे के लिए 153 चारागाह का विकास करते हुए नैपियर तथा 80 गौठानों में मक्का लगाया गया है। पशुधन विभाग द्वारा 179 शिविर का आयोजन कर 2 हजार 603 पशु उपचार, 9 हजार 980 पशु टीकाकरण, 3 हजार 333 पशुधन के लिए औषधि वितरण, 390 मादा पशुधन का कृत्रिम गर्भाधान, 283 नर पशुधन का बधियाकरण एवं 3 हजार 328 पशुधन का डी वर्मी किया गया है। 184 ग्राम पंचायतों में ग्राम गौठान एवं प्रबंधन समिति का गठन किया गया है जो कि गौठान के सुचारू एवं प्रभावी संचालन के लिए ग्रामवासियों के साथ बैठक कर प्रबंधन कर रहे है।

यह भी पढ़ें   लोकसभा चुनाव लड़ेगी पाकिस्तान से आई सीमा हैदर, इस पार्टी ने दिया ऑफर


घुरवा उन्नयन –
जिले के 292 ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों द्वारा 15 हजार 643 पारम्परिक घुरवा के उन्नयन का कार्य किया गया है। घुरवा के तहत् जिले में 43 हजार 800 मेट्रिक टन जैविक खाद का उत्पादन किया गया है। जिसका उपयोग हितग्राही द्वारा स्वयं की कृषि भूमि एवं बाड़ी में किया जा रहा है।
बाड़ी विकास कार्यक्रम –
बाड़ी विकास कार्यक्रम के तहत् 2019-20 से 2021-22 तक 5 हजार 188 बाड़ियों में 95 हजार 626 पौधों का वितरण किया गया है। इसी प्रकार 2 हजार 29 बाड़ियों में 228.70 किलोग्राम खरीफ मौसम में बीज वितरण किया गया। रबी मौसम में 5 हजार 988 बाड़ियों में 2614 किलोग्राम बीज का वितरण किया गया। इस प्रकार ग्रामीणों की पारम्परिक बाड़ी में बीज वितरण कर बाड़ी विकास कार्य कराया गया। सुराजी ग्राम योजना के तहत् 36 निर्मित गौठानों एवं चारागाह में स्व सहायता समूह के माध्यम से सामुदायिक बाड़ी विकास का कार्य किया गया। स्व सहायता समूह की महिलाओं को इससे आय का नया जरिया मिल गया एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए यह एक बेहतर विकल्प बन गया है।
    सुराजी गांव योजना से गांव में उत्साह का नया वातावरण बना है। रोजगार के नये अवसर बढ़े है। महिला स्व सहायता समूह को स्वावलंबन की नई राह मिली है।  

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   भाजपा प्रदेशअध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भूपेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, पढ़ें पूरी खबर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   आगामी महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में नगर के युवाओं ने प्राचीन मंदिर का साफ सफाई कर बदल डाला स्वरूप
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: IPL मैच में रेड्डी अन्ना ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफार्म में सट्टा खेलने वाला गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending