Connect with us

छत्तीसगढ़

26 सितंबर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal
मेष राशि
आपका दिन फायदेमंद रहेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता- पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के छात्रों पढ़ाई के प्रति रुझान बना रहेगा।आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।
वृष राशि
आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग लेंगे। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए रस्ते मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको कार्यों में फायदा दिलायेगा। अचानक किसी रिश्तेदार का फोन आयेगा, उनसे कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: Sidharth Shukla की मौत के 23 दिन बाद भी ठीक नहीं हैं Shehnaaz Gill! सिद्धार्थ की दोस्त Pavitra Punia ने बताया…
मिथुन राशि
आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप आपको किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको आलस्य महसूस होगा, जिससे आपके कार्य पुरे होने में थोड़ा समय लगेगा। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए।
कर्क राशि
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में काम को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश करेंगे। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मित्र आयेगा, आप उसकी खूब खातिरदारी करेंगे। शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।
यह भी पढ़ें: सुशांत के बाद महंत नरेंद्र गिरी ने की आत्महत्या, जानिए आखिर लोग क्यों कर लेते हैं खुदकुशी?
सिंह राशि
आपका दिन फेवरेबल रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ घूमने की प्लानिंग करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
कन्या राशि
आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आपका सामाजिक दायरा और बढ़ेगा। किसी काम को नए तरीके से करने की प्लानिंग बनायेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।
यह भी पढ़ें: अगर आप भी अपने स्मार्टफोन के साथ करते है ये गलतियां, तो हो जाएं सावधान, वरना… लग सकती है आग
तुला राशि
आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिलायेंगी। कार्य पूरे होने के बाद आप रिलैक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा, घर के सदस्यों की सलाह कारगर रहेगी। इस राशि के कारोबारी अपने पिता से सलाह लेंगे। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी।
वृश्चिक राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक बात आपके करियर की दिशा को बदल देगी, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए, इससे आपको लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
यह भी पढ़ें: Health: शरीर के इन अंगों को जरूर करें साफ, वरना घेर लेती हैं बीमारियां…
धनु राशि
आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी दोस्त को बर्थडे विश करने उसके घर जायेंगे। आप ऑफिस के कार्यों को पूरा करने के लिए नयी योजना बनायेंगे। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा हो जायेगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख मिलेगा।
मकर राशि
आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे| लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राह खोल देगा।
यह भी पढ़ें: बैंक की गलती से खाते में आए 5.5 लाख रुपए, वापस मांगने पर शख्‍स ने कहा- ‘PM मोदी ने भेजे हैं, नहीं दूंगा’… मचा बवाल!
कुंभ राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। परिवार के किसी सदस्य के बीच सामंजस्य बना रहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार करेंगे। आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए। ऑफिस के किसी काम से भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, इससे आप थकान महसूस करेंगे। आपको आसपास हर चीज पर गौर रखने की जरूरत है। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे।
मीन राशि
आपका दिन शानदार रहेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ खुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें: गुप चुप गुप चुप… चोली के पीछे क्या है, सपना चौधरी के इस डांस पर हुआ बवाल

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश ने गोधन न्याय योजना की राशि जारी कर 4 करोड़ 21 लाख रुपए किए ट्रांसफर
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Khelo India Tribal Games 2026 : छत्तीसगढ़ में नेशनल रेसलिंग का आगाज़! 144 रेसलर्स, 4 दिन और कड़ा मुकाबला, जानें कब और कहाँ देख सकेंगे लाइव

अंबिकापुर में 28 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धा शुरू होगी, जिसमें देशभर के 144 जनजातीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन का लाइव प्रसारण DD Sports पर किया जाएगा।

Published

on

रायपुर : Khelo India Tribal Games 2026 देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धा का मेजबानी कर रहा है। सरगुजा जिले का हृदय स्थल अम्बिकापुर एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 28 मार्च से कुश्ती (रेसलिंग) स्पर्धा का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे।। स्थानीय गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय समागम में देश के अलग-अलग राज्यों के जनजातीय खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और शारीरिक कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सुदूर वनांचलों में छिपी जनजातीय खेल प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। अंबिकापुर में होने वाले मुकाबले स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेंगे।

Ambikapur Wrestling Competition देशभर की प्रतिभाओं का जुटेगा महाकुंभ

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, झारखंड, असम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, गुजरात, ओडिशा, मिजोरम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मेजबान छत्तीसगढ़ सहित कुल 144 रेसलर्स (पुरुष एवं महिला) हिस्सा ले रहे हैं। यह आयोजन जनजातीय युवाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में एक स्वर्णिम अवसर प्रदान करेगा। अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां 28 से 31 मार्च तक पुरुष और महिला वर्ग में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे.

यह भी पढ़ें   गरियाबंद के इन दो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को मिला नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट

DD Sports Live Wrestling चार दिवसीय रोमांच- तीन चरणों में होंगे मुकाबले

28 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलने वाले इन मुकाबलों को प्रतिदिन तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए सुगमता बनी रहे, प्रथम चरण प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक, द्वितीय चरण प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक, तृतीय चरण सायं 4 बजे से खेल समाप्ति तक आयेाजित किए जाएंगे। अंबिकापुर में होने वाले मुकाबले स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेंगे।

डी डी स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारण

इस भव्य आयोजन को भारत के जनजातीय खेल, छत्तीसगढ़ मा सुंदर मेल की प्रेरणादायी टैगलाइन के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है। खेल प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं। गौरव की बात यह है कि इस आयोजन का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स और प्रसार भारती पर किया जाएगा, जिससे दुनिया भर के दर्शक सरगुजा की धरती पर हो रहे इस महाकुंभ को लाइव देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें   CG कोरोना ब्रेकिंग: प्रदेश में लगातार घट रही पॉजिटिविटी दर, आज मिले 317 नए पॉजिटिव मरीज, 605 मरीज हुए स्वस्थ... 8 की मौत

तैयारियां पूर्ण, खिलाड़ियों का स्वागत खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा और सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। सरगुजा अब अपनी पारंपरिक संस्कृति के साथ-साथ देश को नई खेल ऊर्जा देने के लिए तैयार है। देशभर से आने वाले खिलाड़ी और अधिकारी छत्तीसगढ़ की ‘अतिथि देवो भव’ परंपरा का अनुभव कर सकें।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की कुश्ती स्पर्धा कहां होगी?

उत्तर: अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित होगी।

प्रश्न 2: कितने खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं?

उत्तर: देशभर से 144 पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रश्न 3: मुकाबले कहां देखे जा सकते हैं?

उत्तर: DD Sports और Prasar Bharati पर लाइव प्रसारण होगा।

 

 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   कांग्रेस की कुनितियो ने एक और किसान की जान ले ली: अरुण साव

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   शासकीय मल्टी परपस स्कूल बिलासपुर के प्राइवेट के छात्र-छात्राओं को प्रायोगिक परीक्षा में किया गया फ़ैल : ABVP

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending