छत्तीसगढ़
धमतरी : ज़िला जल और स्वच्छता समिति की बैठक में रेट्रोफिटिंग की 11 योजनाओं में आमंत्रित निविदा में मिले न्यूनतम दर का किया गया अनुमोदन
धमतरी| आज जल जीवन मिशन के ज़िला जल और स्वच्छता समिति की बैठक सुबह 9.30 बजे कलेक्टर और समिति के अध्यक्ष पी.एस. एल्मा द्वारा ली गई। बैठक में सर्वसम्मति से रेट्रोफिटिंग के प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त 11 योजनाओं के आमंत्रित निविदा में मिले न्यूनतम दर का स्वीकृति के लिए अनुमोदन किया गया। इस मौके पर कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सोनकुसरे ने जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की अब तक की प्रगति की जानकारी दी। बताया गया कि रेट्रोफिटिंग के तहत सभी 262 लक्षित योजना को तैयार कर इन्हें तकनीकी स्वीकृति दी जा चुकी है और 246 योजना को प्रशासकीय स्वीकृति जारी हो चुकी है। स्वीकृत योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी देते हुए बताया गया कि 102 में निविदा आमंत्रित कर प्रक्रियाधीन, निविदा आमंत्रण के लिए 55 योजनाएं शेष हैं तथा 89 योजनाओं के लिए कार्यादेश जारी किया गया है और 72 योजनाएं प्रगतिरत हैं। इसके अलावा 16 योजनाओं में प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।
सिंगल विलेज जलप्रदाय योजना की अद्यतन प्रगति की जानकारी देते हुए बताया गया कि 361 में से 162 योजनाएं तैयार कर 132 की तकनीकी स्वीकृति और प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। स्वीकृत योजनाओं में 46 में निविदा आमंत्रित और प्रक्रियाधीन है तथा 82 के लिए निविदा आमंत्रण शेष है। अब तक चार का कार्यादेश जारी कर दिया गया है और दो प्रगतिरत है। सोलर आधारित पेयजल योजनाओं में 80 योजनाएं तैयार कर तकनीकी और प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। इसमें 82 सोलर पंप स्थापना कार्य के लिए क्रेडा को कार्यादेश जारी किया गया, जिसमें 30 सोलर पंप स्थापित, 24 काम प्रगतिरत तथा 28 प्रारंभ कार्य शेष है। इसके अलावा 80 पाइप लाइन और घरेलू कनेक्शन कार्य का कार्यादेश जारी किया गया है। इसी तरह समूह जल प्रदाय योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि नौ कार्य प्रस्तावित है
आज की बैठक में कलेक्टर ने सभी आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक भवन, पंचायत भवन, आश्रम शाला भवन, स्कूल भवन की जल जीवन मिशन के पोर्टल में एंट्री करने के निर्देश दिए हैं। इस आधार पर उक्त भवनों में रनिंग वाटर सप्लाई का सत्यापन कराया जाएगा । इसके बाद उनमें रनिंग वाटर की व्यवस्था करने की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने बैठक के अन्त में सभी स्वीकृत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं और इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के सख्त निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत श्रीमती प्रियंका महोबिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
