Connect with us

छत्तीसगढ़

परिवार के प्रमुख सदस्यों को खोने के बाद भी स्टाफ का सेवा भाव, निष्ठापूर्वक दायित्वों का निर्वहन प्रशंसनीय

Published

on

जांजगीर-चांपा| परिवार के किसी एक सदस्य की मृत्यु पूरे परिवार को झकझोर देती है वहीं परिवार के तीन प्रमुख सदस्यों की कोविड से मौत होने के बाद भी स्टाफ नर्स पूनम पटेल अपने दायित्वों के निर्वहन और सेवा भाव में कोई कमी नहीं आने दी। वे इस सोंच से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहीं हैं ताकि अन्य किसी को ऐसी तकलीफ का सामना न करना पड़े।

 जिले के विकासखण्ड अकलतरा के अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नरियरा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा में पदस्थ स्टॉफ नर्स पूनम पटेल 08 मार्च,2019 से कार्यरत है। वे अपनी पदस्थापना के बाद से ही लगातार कोरोना काल में ड्यूटी कर रहीं हैं। अपने कार्यकाल मे ओपीडी, डिलीवरी, कोविड वैक्सीनेसन कार्य निरंतर रूप से नरियरा में रहकर सेवाये दे रहीं हैं। इनका 02 वर्ष 02 माह का छोटा बच्चा है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब पूरी क्षमता के साथ नियमित खुलेंगे स्कूल, आदेश जारी

 कोरोना ड्यूटी के दौरान इस माह इनके परिवार के तीन मुख्य सदस्यों की कोरोना से मृत्यु हो गई है। इस दौरान गत- 17 मई को इसीटीसी जांजगीर में इनके ससुर कोमल प्रसाद पटेल, इनके ननंद ममता पटेल उम्र 21 वर्ष व इनकी भाभी श्रीमती चम्पा पटेल की मृत्यु 9 मई को बिलासपुर के निजी चिकित्सालय मे हो गई । 10 दिवस के अंदर परिवार के 03 अहम सदस्यों की मृत्यु के पश्चात भी संविदा में पदस्थ श्रीमती पूनम पटेल साहस और सेवाभाव के साथ अपना कार्य कर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहीं हैं।

 कलेक्टर यशवंत कुमार ने स्टाफ नर्स पूनम पटेल पर आए इस दुःख को सहने की उन्हें ताकत देने ईश्वर से प्रार्थना की है। कलेक्टर ने पूनम पटेल के कर्तव्य के प्रति निष्ठा, उनके सेवा भाव की प्रशंसा की और उन्हें अन्य कर्मियों के लिए प्रेरक और अनुकरणीय बताया। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे सेवाभावी कर्मी हमारे जिले में पदस्थ हैं जो हम सबके लिए सौभाग्य और गर्व की बात है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पश्चिम बंगाल की यात्रा करने वाले रेल यात्रियो के लिए कोविड-19 नेगेटिव सर्टिफिकेट की अनिवार्यता
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Breaking : छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 37 नए पॉजिटिव मरीज, 40 हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bhilai: एक बार फिर बढ़ा शेरों का कुनबा, सफेद शेरनी रक्षा ने एक साथ तीन शावको को दिया जन्म
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending