देश
11 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
मेष राशि
मन परेशान हो सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पिता का साथ मिलेगा। आत्मसंयत रहें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता के सहयोग से धन की प्राप्ति होगी।
वृष राशि
आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाने के योग हैं।
मिथुन राशि
आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा परन्तु मन में नकारात्मक विचारों से बचें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों आदि से बचने का प्रयास करें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग हैं।
कर्क राशि
पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। कारोबार का विस्तार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। मन अशांत रहेगा। परिवार में अशांति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें।
सिंह राशि
मन परेशान हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता का साथ मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे। अनावश्यक चिंताओं से परेशान रहेंगे।
कन्या राशि
मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग हैं।
तुला राशि
कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।मन अशान्त रहेगा। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि
मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के झगड़े एवं वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। तनाव से बचें।
धनु राशि
मानसिक असन्तोष रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखनें के प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लेखानादि-बौद्धिक कार्यों से आय हो सकती है। किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी।
मकर राशि
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सम्पत्ति में वृद्धि होगी। माता-पिता का साथ रहेगा। कारोबार में परिवर्तन हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। लंबे समय से रुका हुआ काम बनेगा। लाभ के मौके मिलेंगे।
कुंभ राशि
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। माता से धन की प्राप्ति होगी।
मीन राशि
आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।
देश
‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना
छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।
सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:
“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम
आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”
‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’
दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।
छत्तीसगढ़
कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प
पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।
- बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:
-
परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।
-
भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।
-
खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।
“सुशासन सरकार का संकल्प”
सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।
- महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।
- पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल
पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
- ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।
- संगठन और रणनीति का मिला लाभ
बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।
-
Uncategorized7 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized6 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized3 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized17 hours ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
