Connect with us

छत्तीसगढ़

‘मोर भुइयां फाउंडेशन’ के तत्वाधान में जगराता एवं डांडिया का हुआ आयोजन

Published

on

बिलासपुर| मोर भुइयां फाउंडेशन के द्वारा नवरात्री के पावन अवसर पर माता के भक्तों के लिए जगराता एवं डांडिया का आयोजन किया गया,शहर के शिव टॉकीज़ चौक स्थित अटल वाटिका में यह भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ|

नवरात्री के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का भक्तों ने खूब आनंद लिया तथा माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं बहनो एवं भक्तजनों की उपस्थिति रही| कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ तथा माता के जसगीतों के साथ भक्त जमकर झूमे|

इस दौरान डांडिया नृत्य का भी आयोजन किया गया था जिसमे माता बहनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरएसएस विभाग संघ चालक प्रदीप देशपांडे जी, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ट के प्रदेश सह संयोजक बृजेन्द्र शुक्ला , विश्व हिन्दू परिषद् के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ललित मखीजा , अभाविप के पूर्व प्रदेश मंत्री सन्नी केसरी ,पार्षद कृष्णा रजक ,कमल गुप्ता तथा युवा मोर्चा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष नितिन छाबड़ा उपस्थित रहे|

यह भी पढ़ें   Bilaspur: स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का विशाल धर्मसभा का आयोजन आज से

कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन समिति के सयोजक गिरजा शंकर यादव व् आयोजन समिति के सयोजक रौनक केसरी समेत बड़ी संख्या में माता के भक्तों का सक्रिय सहयोग रहा.

इस कार्यक्रम मे आयोजन समिति के सयोजक गिरजा यादव,आयोजन समिति सयोजक रौनक केसरी,पंकज सोनी,बीका गोरख,जगदीश त्रिवेदी,नरेन्द्र यादव,संकल्प शुक्ला,बंटी यादव,सोनू यादव,ऋषि यादव,शिवा यादव,मीना यादव,संगीता सोनी,मंजू यादव,राकेश यादव,रामायण वर्मा,मोनू यादव आदि उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: बारिश में भीगा धान नहीं खरीदा तो प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी भाजपा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   राजनांदगांव: पुलिस ने 13 जुआरियों को पकड़ा, 21 लाख 37 हजार जब्त!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में 1041 पदों पर होगी नियुक्ति
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending