Connect with us

देश

16 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। टूटे हुए संबंधों को दोबारा जोड़ने का मौका मिलेगा। आपके सपनों को आज नई उड़ान मिलेगी। भरोसेमंद दोस्तों की सलाह आपके काम आएगी। सोच में सकारात्मकता आपको बहुत आगे ले जाएगी। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। इस राशि के जो जातक नौकरी चेंज करना चाहते हैं उनके लिए दिन उत्तम है। आप किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बनेंगे।

वृष राशि

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की जरूरत है। उन लोगों से सावधान रहें जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं अगर प्रॉपर्टी में निवेश के लिए कोई योजना बना रहे हैं तो दिन अच्छा है। बच्चों की सफलता से खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। किसी अच्छे कोर्स में दाखिला लेने के दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आ रही दिक्कतें दूर होंगी।

यह भी पढ़ें: IPL 2021 Final: आईपीएल के फाइनल मैच के बाद संयास लेंगे MS Dhoni?

मिथुन राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस में हर काम को बारीकी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। पुराने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का अवसर मिलेगा। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके कामों की प्रशंसा होगी। किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। छात्रों को कंपटीटिव एग्जाम से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। बिगड़े काम बनते नजर आएंगे।

कर्क राशि

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए दिन बढ़िया है। काम में कम मेहनत के बावजूद भी आपको बढ़िया फल मिलेगा ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुए काम आसानी से निपट जाएंगे। टेंट हॉउस के बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए दिन उम्मीद से ज्यादा लाभ दिलाने वाला रहेगा।पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी : माइंस इंस्पेक्टर के पद पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन… 48000 है सैलरी

सिंह राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में किसी बड़े काम की जिम्मेदारी मिलेगी। सामने आई सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेगें तो सफलता अवश्य हाथ लगेगी। किसी काम को करने में जल्दबाजी करने से बचें। अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य में मन लगाएंगे। दुश्मन आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। वाणी पर आपको संयम रखने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें   Ram Mandir के पुजार‍ियों और रामलला के सेवकों की बढ़ी सैलरी

कन्या राशि

आज आप का दिन बेहतरीन रहने वाला है। पहले से बनाई गई योजनाओं को अमली-जामा पहनाने के लिए दिन अच्छा है। किसी सामजिक संगठन या एनजीओ से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। जिन कन्याओं के विवाह के लिए वर की तलाश की जा रही है उनका रिश्ता किसी अच्छे परिवार में होगा। धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अजब गजब: गर्लफ्रैंड ने बॉयफ्रेंड के पिता के साथ रचा ली शादी, वजह जानकर उड़ जायेंगे होश

तुला राशि

आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों में रुची लेंगे। रचनाओं की तारीफ की जाएगी। जो लोग फिल्म या डायरेक्शन की लाईन में स्ट्रगल कर रहे हैं उनके हाथ कोई बड़ा काम लग सकता है। आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। प्रेम प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन
सुखी रहेगा। बहुत दिनों से रिश्तो में आ रही कड़वाहट दूर होगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। जीवनसाथी और बच्चों से आपको बहुत सारा प्यार मिलेगा। सरकारी नौकरी वालों के लिए नौकरी में प्रमोशन का चांस बन रहा है।ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आपके ईमानदारी की हर जगह चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र में भी लोगों का विश्वास बनेगा। जो भी काम शुरू करेंगे वो समय से पूरा हो जाएगा। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आएगा।

यह भी पढ़ें   सिवनी में नहाने गए 4 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत
यह भी पढ़ें: Health: इन 7 आदतों को तुरंत छोड़ दें, वरना आंखों से दिखना हो जायेगा बंद

धनु राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। किसी पुरानी बात को लेकर तनाव की स्थिति बनेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके उम्मीद के अनुसार आएगा। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के रास्ते खुलेंगे। घरवालों के साथ घर में समय बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के लिहाज दिन अच्छा रहेगा।

मकर राशि

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप जो भी योजना बनाएंगे उसको सफल होने में थोड़ा वक्त लगेगा। ऑफिस में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।  एक गलत कदम आपको परेशानी में डाल सकता है। इस राशि वाले छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। किसी दूसरे के मसले में अपनी बात रखने से बचना होगा।अपनी वाणी पर जितना संयम रखेंगे उतना ही अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें: अजब गजब : WhatsApp पर जॉइन किया ‘सुसाइड ग्रुप’, युवती समेत 4 ने की आत्महत्या

कुम्भ राशि

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपके पास नई जिम्मेदारियां आएंगी जिन्हें आप आसनी से निपटा लेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं का किसी बड़ी कंपनी में जॉब लगेगी। महिलाएं कोई घरेलू उद्योग शुरू करने का मन बनाएंगी। माता के स्वास्थ से जुड़ी समस्याओं में सुधार देखने को मिलेगा। पुराने दोस्तों के साथ मेल-मिलाप की भी संभावना बन रही है। धन संचय के लिए योजनाएं बनाएं।

मीन राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपना मत बिना झिझक के सबके सामने रखेंगे जो आपके लिए कारगर साबित होगा। इस राशि के इंजीनियर के लिए दिन आर्थिक रूप से बेहतर रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स से आपको वाहवाही मिलेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा है। पार्टनर से गिफ्ट मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मिठास आएगी।

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   कोण्डागांव : दिवगंत शासकीय सेवको को मिली रही है अनुकम्पा

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   कांग्रेस को बड़ा झटका, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   Ram Mandir के पुजार‍ियों और रामलला के सेवकों की बढ़ी सैलरी

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   CG: प्रत्येक जिले में अब पांरपरिक बाजारों की जगह बनेंगे स्मार्ट बाजार

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending