छत्तीसगढ़
कन्हर नदी एनीकट का गेट है लॉक, फिर भी जान जोखिम में डालकर लोग कर रहे आवाजाही… पुलिस प्रशासन भी बेपरवाह, हो सकती है दूर्घटना??

रामानुजगंज : वर्तमान में छत्तीसगढ़ सहित बलरामपुर रामानुजगंज जिले में कोरोना संक्रमण महामारी तेजी से फैल रहा है जिसके नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए कलेक्टर श्याम धावड़े ने संपूर्ण जिले में लॉकडाउन लागू किया है इसी बीच जिले के अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र रामानुजगंज जो कि झारखंड से सटा हुआ है यहां दुसरे राज्यों से अनावश्यक आने जाने वाले लोगों को रोकने कन्हर पुल के चेकपोस्ट पर पुलिस प्रशासन तैनात है लेकिन एनीकट के रास्ते से अब भी धड़ल्ले से लोगों कि आवाजाही चालू है प्रशासन के तरफ से एनीकट के गेट पर ताला लगा दिया गया है इसके बावजूद रेलिंग पार करके संकरे किनारे से लोग अपनी जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं इन्हें रोकने के लिए मौके पर कोई भी पुलिस कर्मचारी तैनात नहीं दिखाई दिए।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
- छत्तीसगढ़4 days ago
CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में एक्शन में मानसून, भारी बारिश से बिलासपुर में बाढ़ जैसे हालात, कई जिलों में चेतावनी जारी
- छत्तीसगढ़4 days ago
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…
- छत्तीसगढ़3 days ago
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल
- छत्तीसगढ़2 days ago
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन
- Uncategorized3 days ago
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल
- Uncategorized1 day ago
भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश कर रहे अध्यक्षता…
- Uncategorized15 hours ago
भाजपा कोर ग्रुप की बैठक : किरण सिंह देव ने कहा – आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति, 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
- Ujjain3 days ago
20 जुलाई महाकाल भस्म आरती: चंदन-आभूषणों से भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन










