Connect with us

छत्तीसगढ़

04 लाख 80 हजार के अवैध कबाड एवं ट्रक के साथ कुल 34 लाख 80 हजार मशरूका जप्त

Published

on

बिलासपुर पुलिस का अवैध कबाड पर प्रहार

इमरान और फ़िरोज़ के अवैध कबाड़ के कारोबार पर की गई कार्यवाही

04 लाख 80 हजार के अवैध कबाड एवं ट्रक के साथ कुल 34 लाख 80 हजार मशरूका जप्त

अवैध कारोबार/अपराधियो पर जारी रहेगा बिलासपुर पुलिस का प्रहार

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मिडिया के माध्यम से मिल रहे अवैध कबाड कारोबार की सूचना को पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी सिरगिटटी को कडी फटकार लगाते हुये तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये जिस पर अमल करते हुये अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. सिविल लाईन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सिरगिटटी विजय चौधरी द्वारा कडी कार्यवाही करते हुये इमरान कबाडी और फिरोज कबाडी के वाहनो को अवैघ कबाड के साथ जप्त कर त्वरित कार्यवाही करते हुये इमरान कबाडी के 2 लाख 30 हजार मूल्य के 02 वाहन व फिरोज कबाडी के 01 लाख 50 हजार के अवैघ कबाड के साथ 01 वाहन इस प्रकार कुल 03 वाहन के साथ 04 लाख 80 हजार का कबाड व 30 लाख के वाहन समेत कुल 34 लाख 80 हजार का मशरुका सिरगिटटी पुलिस द्वारा जप्त कर इमरान कबाडी , जुनैद व मनोज को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड मे पेश किया गया है |

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ की झोली में सॉफ्टबॉल ने डाले 2 पदक और...

साथ ही पुलिस ने फिरोज कबाडी की तलाश तेज कर दी है निकट भविष्य मे भी अवैध कारोबार करने वालो पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी इस प्रकार कार्यवाही से पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने अवैध व्यापार मे संलिप्त अपराधियो को चेतावनी दे दी है कि या तो रास्ता बदल ले या शहर बदल ले

नाम आरोपी –

  1. मोहम्मद इमरान पिता मो. अब्दुल्ला कच्छी उम्र 39 साल निवासी रमजानी मजार के पास तालापारा बिलासपुर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.
    1. मोहम्मद जुनैद खान पिता स्व एम.एस.खान उम्र 49 साल निवासी तालापारा नूरानी मस्जिद के पास बिलासपुर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
  2. मनोज कुमार दुबे पिता रामचंद दुबे उम्र 28 साल निवासी कोरबी चित्रकुट हाल मुकाम तिफरा काली मंदिर फिरोज कुरैसी के दुकान पास सिरगिटटी थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मोटर सायकल चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा सरकण्डा पुलिस के हत्थे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   संजीवनी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग : हर्ष और उल्लास के साथ समाप्त हुआ शपथ ग्रहण समारोह, छात्रों ने ली जीवन भर बड़ी निष्ठा और समर्पण के साथ नर्सिंग की मर्यादा को बरकरार रखने की शपथ
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending