देश
1 नवम्बर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष-कवियों, विद्यार्थियों, जो भी कुछ सीखने-पढ़ने का काम करते हैं, उनके लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। भावनाओं से आप सराबोर रहेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल दें।
वृषभ-भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। मां और आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और व्यापार की अच्छी स्थिति है। कलह से बचें। मां काली की अराधना करते रहें।
यह भी पढ़ें: बीजेपी को लगा बड़ा झटका, जनपद सदस्य समेत 178 ने ली कांग्रेस की सदस्यता
मिथुन-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। भाइयों और मित्रों के साथ से व्यवसायिक लाभ दिख रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत दिख रहा है। सूर्यदेव को जल दें।
कर्क-स्थिति सुधार की ओर अग्रसर है। स्वास्थ्य ठीक है। रुपए-पैसे का आगमन हो रहा है। कुटुम्बीजनों में वृद्धि हो रही है। प्रेम और व्यापार की भी स्थिति अच्छी कही जाएगी। क्रोध पर काबू रखें। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2021: जानिए अंगूरी भाभी से लेकर अपनी पसंदीदा भाभियों के करवा चौथ का प्लान
सिंह-ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी। उसकी उपलब्धता रहेगी। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम और संतान की स्थिति सुधार की ओर है। व्यापार भी ठीक चल रहा है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
कन्या-मन परेशान रहेगा। खर्च को लेकर थोड़ी स्थिति खराब रहेगी। ज्यादा सोचेंगे आप इसलिए और मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति करीब-करीब ठीक है। प्रेम और व्यापार की स्थिति पहले से बेहतर है। लाल वस्तु का दान करें।
यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी : माइंस इंस्पेक्टर के पद पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन… 48000 है सैलरी
तुला-आर्थिक स्थिति मन माफिक होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम और व्यापार की काफी अच्छी स्थिति है। सूर्यदेव को जल दें।
वृश्चिक-कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। पिता का स्वास्थ्य भी सुधर रहा है। पैतृक सम्पत्ति में इजाफा होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से काफी अच्छे चल रहे हैं। सब कुछ अच्छा है। तांबे की कोई वस्तु पास रखें।
यह भी पढ़ें: काम की खबर: आपका पर्सनल डेटा चुरा रहे हैं ये ऐप्स, तुरंत करें डिलीट
धनु-भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार है। प्रेम-व्यापार की स्थिति भी काफी अच्छी है। बजरंग बली की अराधना करें।
मकर-परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है। प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। सूर्यदेव को जल देते रहें।
यह भी पढ़ें: Lifestyle: पहली मुलाकात में लड़कियों की ये चीजें देखते हैं लड़के…
कुंभ-जीवन सरस बना रहेगा। आनंदमय जीवन गुजरेगा। छुट्टी सा महसूस करेंगे। रंगीन बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत दिख रहा है। गणेश जी की अराधना करते रहें।
मीन-ननिहाल पक्ष से कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे लेकिन कोई परेशानी की बात नहीं है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत बढ़िया है। सूर्यदेव को जल देते रहें।
यह भी पढ़ें: 1 लाख रुपये से अधिक के लहंगे में सारा अली खान ने दिखाया शानदार वेडिंग लुक, आप भी करें ट्राई
देश
‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना
छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।
सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:
“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम
आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”
‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’
दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।
छत्तीसगढ़
कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प
पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।
- बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:
परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।
भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।
खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।
“सुशासन सरकार का संकल्प”
सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।
- महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।
- पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल
पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
- ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।
- संगठन और रणनीति का मिला लाभ
बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।



















