छत्तीसगढ़
सुकमा: सोते हुए जवानों पर AK-47 से बरसाई गोलियां, घायल जवान ने बताई आपबीती

रायपुर/सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के लिंगनपल्ली कैंप में सीआरपीएफ के 50वीं बटालियन के जवान ने बड़ी बेरहमी से अपने साथी जवानों को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी जवान ने सो रहे साथी जवानों पर ताबड़तोड़ AK-47 से फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल मौके पर ही तीन जवानों की मौत हो गई जबकि एक जवान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
कैंप में गोलीबारी की वारदात में तीन जवान घायल हुए हैं। इनमें से दो जवान को रायपुर लाया गया है, जबकि एक जवान को हैदराबाद रेफर किया गया है। घायल जवान धनंजय कुमार ने बताया कि साथी जवान ने अचानक सुबह 4 बजे के आसपास कैंप में गोलीबारी कर दी। सभी जवान गहरी नींद में थे। करीब 30 राउंड फायरिंग की। वहीं मैगजीन के खाली होने के बाद जवानों ने पकड़ा
बता दें कि फायरिंग के समय बैरक में 9 जवान मौजूद थे। गोली लगने से चार जवान धनजी, राजीव मंडल, राजमणि कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार की मौत हो गई। मृतक जवानों में से 3 बिहार और 1 पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। जबकि तीन जवान घायल हुए हैं। जबकि दो जवानों ने बैंड के नीचे छिप कर जान बचाई है। घटना का कारण अबतक नहीं पता चल पाया है।
बस्तर IG का बयान
बस्तर आईजी ने बताया कि घायल तीन जवानों की हालत अभी स्थिर है। दो जवानों को रायपुर और एक जवान को हैदराबाद भेजा गया है। बता दें कि घायल जवान धनंजय कुमार सिंह को श्री नारायणा और धर्मात्मा कुमार सिंह को RKCH भेजा गया।
इधर मामले की जांच के लिए CRPF के IG लिंगनपल्ली CRPF कैम्प पहुंचे हैं। CRPF डीआईजी योज्ञान सिंह भी कैम्प में मौजूद है। बस्तर IG पी सुंदरराज, सुकमा SP सुनील शर्मा कैंप पहुंचकर जवानों से चर्चा करेंगे। बस्तर कलेक्टर विनीत नंदनवार भी लिंगनपल्ली कैम्प पहुंचे हैं।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
- Uncategorized6 days ago
भारतीय रेलवे ने इतिहास रचा: कोलकाता से नेपाल पहुंची पहली कंटेनर ट्रेन, दोनों देशों के बीच माल ढुलाई के नए युग की शुरुआत
- Uncategorized5 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
- Uncategorized2 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Uncategorized4 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
- Uncategorized1 day ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
















