Connect with us

छत्तीसगढ़

दो दिवसीय जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम का उद्घाटन आज, सीएम भूपेश बघेल करेंगे उद्दघाटन

Published

on

रायपुर: शिक्षा विभाग द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम का आयोजन राजधानी रायपुर में 14-15 नवम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 14 नवम्बर को प्रातः 11 बजे राष्ट्रीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय माकन, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, महापौर रायपुर एजाज ढेबर, शामिल होंगे।

उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मुख्य ऑडिटोरियम में दोपहर 2 बजे से आयोजित प्रथम सत्र में मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा भविष्य के स्कूल का प्रतिदर्श विषय पर उद्बोधन देंगे। द्वितीय सत्र में गेम संस्था के सह-संस्थापक मेकिन माहेश्वरी द्वारा व्यवसायिक शिक्षा और उद्यमिता, मानसिकता विषय पर तथा तृतीय सत्र में नेशनल लीडर शिक्षा और कौशल के नारायणन रामास्वामी द्वारा ऑनलाईन सीखने का भविष्य विषय पर उद्बोधन दिया जाएगा। अंत में नोबल विजेता डॉ. अभिजीत बनर्जी ऑनलाईन अपना व्याख्यान देंगे।

यह भी पढ़ें   कोरोना का कहर जारी! बिलासपुर में कोरोना से महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप...

शिक्षा समागम के द्वितीय दिवस 15 नवम्बर को प्रतिभागियों द्वारा रायपुर के उत्कृष्ट विद्यालयों का भ्रमण किया जाएगा। इसके साथ ही प्रातः 9 बजे से मुख्य ऑडिटोरियम एवं कॉन्फ्रेंस हॉल में विभिन्न राज्यों के व्यावसायिक समुदाय द्वारा प्रस्तुति, प्रथम एजूकेशन फाउंडेशन की सीईओ रूक्मणी बैनर्जी द्वारा बेहतर पुनर्निमाण-महतारी में शिक्षा से सीख विषय पर व्याख्यान दिया जाएगा। इसके पश्चात सीपीआर के अध्यक्ष यामिनी अय्यर द्वारा बड़े पैमाने पर शासन सुधार तथा प्रेमजी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ऋषिकेश बी.एस. द्वारा शिक्षक नेतृत्वकर्ता के रूप में विषय पर व्याख्यान दिया जाएगा। इसके पश्चात एनआईसी के वरिष्ठ निदेशक श्री ए.के. सोमशेखर द्वारा टेली प्रैक्टिस, एलएलएफ संस्था के संस्थापक निदेशक डॉ. धीर झिंगरन द्वारा प्रारंभिक वर्षों का सशक्तिकरण तथा एनआईएफ के कार्यपालक निदेशक श्री बिराज पटनायक द्वारा कक्षाओं में समावेशन विषय पर व्याख्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम का समापन प्रतिवेदन प्रस्तुतिकरण एवं प्रमाण पत्र वितरण से होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   डेंगू का प्रकोप, शहर में डेंगू के 5 नए मरीज मिले
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   प्रदेश में 10 फरवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नए मामले
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending