छत्तीसगढ़
CG: पार्षद के हत्यारों का खुलासा, मुख्य आरोपी की खोज जारी…
भिलाई। भिलाई-तीन थाना के अंतर्गत हथखोज इलाके के कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर के हत्यारों का पता चल गया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि वहीं का ही रहने वाला है। उसने पुरानी मारपीट की रंजिश को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गया। इस वारदात को अनजाम देने के लिए उसका साथ गांव के ही एक अन्य युवक और खुर्सीपार क्षेत्र के दो लड़कों ने दिया है। पुलिस दो आरोपियों को तो अपनी कस्टडी में ले चुकी है, लेकिन मुख्य दो अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। पुलिस ने आरोपीयों के खोज के लिए तीन टीमों को जिले के बाहर भेजा है। जल्द ही पुलिस इस मामले का खुलासा करेगी।
पार्षद की हत्या के मामले में 30 सीसीटीवी और 50 से अधिक लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस को कातिल का पता चल गया। भले ही अभी कातिल पकड़ा नहीं गया, लेकिन पुलिस का दावा है कि वह उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस के सूचना के मुताबिक हत्या किसी और ने नहीं बल्कि हथखोज के ही युवक ने की है। उसका घर तालाब (घटना स्थल) से कुछ दूर पर ही है। आरोपी बाहर रहता है और हत्या के दिन ही हथखोज आया था। इसके बाद उसने अपने मोहल्ले के दोस्त व खुर्सीपार क्षेत्र में रहने वाले दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है की आरोपी ने इससे पहले भी पार्षद को मारने का प्रयास किया था, लेकिन अकेला होने से वह ऐसा नहीं कर पाया था।
झूठी कहानी से पुलिस को मिला सुराग
जिस समय पर हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया था, उससे ऐसा लग ही नहीं रहा था कि हत्या किसी तीसरे व्यक्ति ने की है। पुलिस की जांच मृतक सूरज के दोस्तों के इर्दगिर्द ही घूम रही थी। इसी दौरान आरोपी कातिल की मां ने अपने बेटे के किडनैप होने की शिकायत की तो पुलिस को असली सुराग मिल गया। पुलिस को पता चला कि आरोपी का सूरज से पुराना झगड़ा हुआ था और वारदात के समय उसका मोबाइल लोकेशन घटना स्थल के पास ही था। उसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा है और वह फरार है। इस शक के चलते पुलिस ने उसके साथ देखे गए खुर्सीपार के दो लड़कों को उठाया और पूछताछ की। पूछताछ में खुर्सीपार के दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया और बताया कि हत्या की वारदात को अंजाम हथखोज के दो युवकों ने मिलकर दिया है। इसमें इन दोनों ने भी मदद की है।
घटना स्थल से कुछ ही दूर रहता था आरोपी
जिस आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया उसका घर घटना स्थल से कुछ दूर पर ही है। रात 8.30 बजे के बाद उसने सूरज पर नजर बना ली थी। वारदात से पहले ही उसके दोस्त मंदिर के पीछे छिप गए थे। रात 9 बजे के करीब जैसे ही सूरज के दोस्त गए और उसने ड्राइवर को गाड़ी लेने भेजा आरोपी घऱ से उसके पास आया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर सूरज के ऊपर हमला कर दिया। जब सूरज अचेत हालत में नीचे गिर गया तो वह अपने घर चला गया और फिर मौका देखकर हथखोज से बाहर चला गया।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized7 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized3 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized5 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized6 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized19 hours ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized2 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
