Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ का UPSC टैलेंट आज जुटेगा बीआईटी दुर्ग में, यूपीएससी टापर्स बताएंगे सफलता के राज

Published

on

छत्तीसगढ़ के पांच यूपीएससी टापर बताएंगे सिविल सेवा के लिए राइटिंग, टाइम मैनेजमेंट और कम्युनिकेशन स्किल

बीआईटी सभागार में शुक्रवार को दोपहर 3 बजे होगा आयोजन

बीआईटी
 सभागा
र को दोपहर 3
बजे होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ के पांच युवा जिन्होंने अखिल भारतीय सिविल सेवा में परचम लहराया है। अपने अनुभवों को साझा करने के लिए दुर्ग शहर के बीआईटी आडिटोरियम में मौजूद रहेंगे। इस कार्यशाला में न केवल वे अपने अनुभव साझा करेंगे अपितु प्रतिभागियों के प्रश्न का उत्तर देंगे। यह पहला ऐसा मौका है जब छत्तीसगढ़ के इस साल के पांच टापर अपनी रणनीति साझा करने एक साथ एक ही जगह पर जुटे हों। 

यूपीएससी में 45 वें स्थान पर चयनित श्रद्धा शुक्ला, 51 वें स्थान पर चयनित अक्षय पिल्लई, 199 वें स्थान पर चयनित पूजा साहू और 254 वें स्थान पर चयनित अभिषेक अग्रवाल तथा दिव्यांजलि जायसवाल 216 रैंक अपने अनुभव साझा करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई ने बताया कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें यूपीएससी परीक्षा में चयन के लिए जरूरी बुनियादी बातों के संबंध में सफल प्रतियोगी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। टापर्स बताएंगे कि उन्होंने परीक्षा के लिए समय प्रबंधन कैसे किया। राइटिंग स्किल किस तरह की हो। तैयारी के दौरान स्ट्रेस जो आता है उससे कैसे बचें। उल्लेखनीय है कि सेशन में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्रा अपने प्रश्न भी प्रतिभागियों के समक्ष रख सकेंगे। सेशन 3 बजे से आरंभ होगा और इसमें हर प्रतियोगी संक्षिप्त रूप से अपनी तैयारी के बारे में जानकारी देगा। इंटरव्यू की अपनी रणनीति साझा करेगा। अपने वैकल्पिक विषय के बारे में बताएगा। विशेष रूप से फोकस इस बात में होगा कि किस तरह की रणनीति अपनाने से थोड़े समय में ही अच्छी तैयारी हो सकती है। 

यह भी पढ़ें   आदिवासियों को मिलेगा 32 प्रतिशत आरक्षण!

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में यूपीएससी के नतीजों से इस बार युवाओं में काफी उत्साह है। प्रदेश के 12 प्रतियोगियों का चयन इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हुआ है। जिले के प्रतियोगियों को लगातार बेहतरीन मार्गदर्शन मिलता रहे, इसके लिए कलेक्टर ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन कर रहे हैं। पिछली बार पीएससी परीक्षा के टापर्स ने कार्यशाला के माध्यम से अपने विचार साझा किये थे और इसका खासा लाभ शहर के युवाओं ने उठाया था। उल्लेखनीय है कि यह कार्यशाला पूरी तरह निःशुल्क है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले तथा इसके इच्छुक युवा इसका लाभ उठा सकते हैं। जिले में सिविल सेवाओं की तैयारी के लिए डीएमएफ के माध्यम से प्रशिक्षण जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है और इसकी दो बैच चल रही है।

यह भी पढ़ें   भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य पहली बार पधारे बिलासपुर, ऋषि केसरी के अगुवाई में हुआ भव्य स्वागत

लिंक के माध्यम से फेसबुक पेज से भी जुड़कर देख सकते हैं लाइव- इसके लिए लिंक भी क्रिएट किया गया है, जो https://fb.me/e/4y2YrMXme है। इसमें क्लिक कर 3 बजे से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   शिविरों में किसान किताब, खाता विभाजन, नामांतरण के मामलों का प्राथमिकता से करें निराकरण: बिलासपुर कलेक्टर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   निजात अभियान: बिल्हा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले पर किया गया कार्यवाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने कोरोना से बचाव के लिए लगवायी कोरोना टीका की दूसरी डोज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending