Connect with us

छत्तीसगढ़

स्वच्छता पखवाडा के अंतर्गत स्वच्छ नीर थीम पर गहन स्वच्छता अभियान चलाकर पेयजल की उपलब्धता एवं टंकियों में पानी की शुद्धता जाँची गई

Published

on

भारतीय रेलवे द्वारा स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक आयोजित इस स्वच्छता पखवाडा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आज दिनांक 11 अक्टूबर 2024 को स्वच्छ नीर थीम पर स्टेशनों में पानी की व्यवस्था, आपूर्ति के स्रोत, टंकी के पानी की शुद्धता तथा पीने के पानी के स्थानों का गहन निरीक्षण किया गया। मंडल के सभी कार्यालयों, यूनिटो, रेलवे कॉलोनियों, हॉस्पिटल, रेलवे स्टेशनों पर सप्लाई किए जाने वाले पानी की व्यवस्था एवं उपलब्ध कराए जा रहे पानी की शुद्धता की जांच की गई। साथ ही मंडल के सभी स्टेशनों पर पेयजल व्यवस्था के आसपास के स्थानों की गहन साफ-सफाई कर यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई ।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में कल बंद रहेंगे सभी प्राइवेट स्कूल, पढ़ें पूरी खबर

नामित अधिकारियों द्वारा ट्रेनों में साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया तथा पीने के पानी के लिए चेकिंग में उपयोग आने वाले टेस्टिंग किट एवं रसायनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई। साथ ही पेयजल का सदुपयोग करने, पेयजल के स्थानों को गंदगी ना करने, पेयजल के स्थानों को स्वच्छ बनाए रखने में रेल प्रशासन को सहयोग करने की अपील यात्रियों से की गई।

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत कल दिनांक 12 अक्टूबर 2024 को स्वच्छ प्रसाधन थीम पर बिलासपुर सहित मंडल के सभी स्टेशनों तथा गाड़ियों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाई जाएगी |

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   नाबालिक बच्चे का अश्लील विडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   BREAKING NEWS : हाईकोर्ट ने रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग और विधानसभा रोड की दुर्दशा पर जताई चिंता, NHAI और PWD से मांगा जवाब
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: 18+ वैक्सीनेशन मामला: HC ने भूपेश सरकार को शपथ पत्र पेश करने का दिया आदेश, अगले हफ्ते होगी सुनवाई
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending