Connect with us

छत्तीसगढ़

नवरात्रि पर्व पर आयोजित मुर्ति विसर्जन झांकी कार्यक्रम संचालन हेतु बैठक मीटिंग

Published

on

पुलिस लाईन स्थित बिलासागुड़ी में नवरा त्रि पर्व पर आयोजित मुर्ति विसर्जन / झांकी आयोजन शांतिपूर्वक एवं पारंपरिक तौर पर संपन्न कराये जाने हेतु बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस / राजस्व विभाग के अधिकारियों के अतिरिक्त शहर के सभी दुर्गा समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित हुए –

मीटिंग में उपस्थित अधिकारी गण :-
01- श्री उमेश कुमार कश्यप अति. पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर
02 – श्री निमितेश सिंह नगर पुलिस अधीक्षक, सिविल लाईन ।
03- श्री अक्षय साबतरा (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक, कोतवाली ।
04 – श्री सिद्धार्थ बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक, सरकण्डा ।
05 – श्री पियुष तिवारी कार्यपालिक दण्डाधिकारी (एसडीएम), बिलासपुर ।
06 – श्री प्रदीप आर्य, निरीक्षक, थाना प्रभारी, सिविल लाईन |
07 – श्री सुम्मत साहू, निरीक्षक, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली ।
08 – श्री तोप सिंह नवरंग, निरीक्षक, थाना प्रभारी, सरकण्डा ।
09 – श्री जय प्रकाश गुप्ता, निरीक्षक, थाना प्रभारी तारबहार ।

यह भी पढ़ें   रायपुर: अब पंचायत संभालेगी गांवों के नल, 60 रुपए महीना और पानी की बर्बादी पर जुर्माना

बैठक में दिये गये निर्देश –

01- ध्वनि विस्तारक यंत्रों डी.जे./धुमाल आदि का प्रयोग माननीय न्यायालय, शासन एवं NGT के निर्देशों के अनुरूप करें ।
02- किसी प्रकार के अस्त्र एवं शस्त्र पूर्णत: प्रतिबंधित है ।
03- दुर्गा समिति के सदस्यो को झांकी /मुर्ति विसर्जन के दौरान आपस में एक – दूसरे के बीच निश्चित दूरी बनाये रखे ।
04- मुर्ति विसर्जन / झांकी के दौरान कोई भी समिति का सदस्य नशा करके सम्मिलित न हो ।
05- दुर्गा समिति के उपस्थित सदस्यो को वालंटियरों एवं फायर सेफ्टी की समुचित व्यवस्था रखने हेतु निर्देशित किया गया।
06- निर्देशों की पालन की जिम्मेदारी समस्त दुर्गा समिति की होगी। उल्लघंन करने पर आयोजन दुर्गा समिति के सदस्यों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ।
07- दुर्गा समिति के उपस्थित सदस्यो को मुर्ति विसर्जन / झांकी के दौरान अश्लील एवं फूहड़, अभद्र फिल्मी गाने न बजाये जायें।
08- यातायात नियमो का पालन करें
09- समस्थ दुर्गा समिति के सदस्यो को वालंटियरों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर ही ड्यूटी पर लगाया जावे, उनके द्वारा किसी के साथ अभद्र व्यवहार न किया जाये, इसका ध्यान रखा जावे ।

  1. सभी मूर्तियों का विसर्जन छठ घाट एवं पचरी घाट में किया जाएगा,
  2. विसर्जन के दौरान छोटे बच्चों को साथ न लाये एवं जिन्हें तैरना नही आता पानी से दूर रहें
  3. झांकी के दौरान मार्ग पूर्णतः बाधित न करें इमरजेंसी सेवाओं के लिए मार्ग छोड़कर रखें
  4. असामाजिक तत्वों बदमशों को शामिल न करें,एवं किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति में पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं
  5. जिन समितियां के द्वारा उक्त निर्देशों का पूर्णता पालन किया जाएगा एवं स्वस्थ रूप में विसर्जन झांकी निकाला जाएगा उन्हें विसर्जन के बाद सम्मानित किया जाएगा
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मनरेगा ने तैराकी की पाठशाला को किया पुनर्जीवित, तालाब गहरीकरण के बाद निस्तारी के साथ ही सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बुजुर्ग महिला के साथ धोखाधड़ी करने वालाआरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रायपुर : प्रधानमंत्री सड़क योजना का राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों द्वारा किया जाएगा निरीक्षण
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending