छत्तीसगढ़
ACCU बिलासपुर एवं बिल्हा पुलिस के द्वारा लूट के मामले का किया गया पर्दाफास, चंद घंटे के भीतर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
घटना में प्रयुक्त चाकू ,छुरी व डंडा का किया गया था प्रयोग
लूट की रकम 1050 रूपये को और चाकू ,छुरी व डंडा को किया गया जप्त
01 आरोपी तथा 02 विधि का उल्लंघन करने वाला बालक गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी-
- रितिक रात्रे पिता रामकुमार उम्र 18 साल 07 माह निवासी झाल थाना बिल्हा जिला
बिलासपुर छ0ग0 - विधि का उल्लंघन करने वाला बालक
- विधि का उल्लंघन करने वाला बालक
दिनांक 04.05.2022 को प्रार्थी विक्रम दिव्य पिता सोनउ राम उम्र 22 साल निवासी ठाकुर देवा चौकी मल्हार थाना मस्तूरी का थाना उपस्थित आकर बताया कि दिनांक 28.04.2022 के रात्रि करीब 08.00 बजे अपने गांव से अपनी मोटर सायकल हीरा होण्डा स्प्लेंडर प्लस क्रमांक सीजी 04 डी डब्लू 2413 में अपने दोस्त उत्तम दास शांडिल्य, यशवंत दास मानिकपुरी के साथ शादी में बिलासपुर गये थे वापस तीनो मोटर सायकल से गांव आ रहे थे तो ग्राम बुंदेला में रात्रि करीब 01.00 बजे मोटर सायकल का सामने चक्का पंचर हो गया बनाने हेतु कोई साधन नही मिलने से प्रार्थी एवं उनके दोस्त मोटर सायकल को पैदल ही अपने गांव जाने लगे करीब 02.30 बजे ग्राम खम्हारडीह पासीद के बीच पहुंचे थे कि रोड के पास 03 अज्ञात व्यक्ति मिले जिनके पास चाकू छुरी डंडा रखे थे प्राथी व उनके दोस्तो को रूकवाये और धमकाते हुए कहने लगे जो कुछ सामान तुम्हारे पास है निकाल दो नही तो तुम लोगो को चाकू मार देगे तब वे तीनो कुछ नही रखे है बोलने पर प्रार्थी के पैंट जेब में रखे नगद रकम 3000 रूपये एवं हाथ में रखा मोबाईल Xiaomi 11 i 5G को बल पूर्वक लूट कर भाग गये कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल उ0म0नि0 एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के निर्देेश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित कुमार झा तथा नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा गरिमा द्विवेदी ( अति. पुलिस अधीक्षक ) के मार्गदर्शन में लूट की घटना को रोकथाम के लिए टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों का पता साजी कर उक्त प्रकरण में 01 आरोपी को तथा 02 विधि का उल्लंघन करने वाला बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट गये रकम 1050 रूपये तथा मोबाईल एवं घटना में प्रयूक्त चाकू छुरी एवं बांस का डंडा को जप्त किया गया। इस कार्यवाही में ACCU बिलासपुर एवं बिल्हा पुलिस का विशेष योगदान रहा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized1 day ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized6 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized11 hours ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
