Connect with us

छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किए गए कोरोना वारियर्स

Published

on

बिलासपुर| स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में आयोजित मुख्य समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा कोरोना वारियर्स का सम्मान किया गया।   कोविड-19  संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन हेतु लोगों को प्रेरित करने हेतु अपना योगदान देने वाले जिला संगठन आयुक्त स्काउट विजय कुमार यादव, जिला संगठन आयुक्त गाइड बीना यादव, स्काउट मास्टर डॉ प्रदीप निर्णेजक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  

उत्कृष्ट विभागीय कार्य हेतु ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुजीत कंवर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आशुतोष पात्रे, कम्प्यूटर ऑपरेटर भूपेन्द्र देवांगन, लॉकडाउन अवधि में राशन वितरण का उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर पालिका निगम के मुख्य अभियंता सुधीर गुप्ता, वैक्सीनेशन में उत्कृष्ट कार्य हेतु नगर निगम के उपायुक्त सती यादव, राजस्व वृद्धि में उत्कृष्ट कार्य हेतु राजस्व अधिकारी विजय पाण्डेय को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें   निजात अभियान के तहत अवैध शराब विक्रेताओं पर तखतपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी

लॉकडाउन अवधि में 500 वाहन एवं 2 एम्बुलेंस जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने वाले कैरियर प्वांइट स्कूल बिलासपुर के संचालक श्री किरण पाल चावला, लॉकडाउन अवधि में प्रतिदिन 6000 पैकेट भोजन व्यवस्था करने वाले धनगुरू नानक सामाजिक संस्था के मूलचंद थारवानी, होम आईसोलेशन में मरीजों को निःशुल्क भोजन वितरण करने वाले सेवा एक नई पहल सामाजिक संस्था के संगम सोनी, लॉकडाउन अवधि में 500 वाहन प्रशासन को उपलब्ध कराने वाले मार्मिक चेतना सामाजिक संस्था के नीरज गेमनानी को सम्मानित किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, सुरक्षा बल के द्वारा अवैध टिकट दलालों के विरूद्व सघन अभियान चलाया गया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कोण्डागांव : अंकेक्षण कार्य के लिए रूचि की अभिव्यक्ति हेतु आवेदन 25 अगस्त तक आमंत्रित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: ब्राउन शुगर बेचने के लिए तलाश रहा था ग्राहक, पुलिस ने दबोचा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending