Connect with us

छत्तीसगढ़

नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

◆आरोपी शादी का झांसा देकर नाबालिक पीडिता के साथ कर रहा था लगातार शारीरिक शोषण।
नाम आरोपी :- अमित कुमार केवट उर्फ फुस्कु पिता दलगजन केवट उम्र 27 साल निवासी रिसदा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर

◆ एक आरोपी गिरफ्‌तार।

विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रमेश कुमार पाण्डे सा. रिस्दा का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.04.23 के करीबन रात्रि 09.00 बजे घर के बाहर बंधे मवेशियों को अन्दर ला कर बांध रहा था उसी समय में नाबालिक पीडिता घर के बाहर बंधे मवेशियों को अन्दर ला कर बांधुगी कह कर बाहर निकली उसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगा कर ले गया। प्रार्थी के रिपोर्ट अपराध पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना पर नाबालिक पीडिता को ग्राम मटिया थाना चकरभाठा से बरामद किया गया। प्रकरण में नाबालिक पीडिता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया पीडिता के कथन के आधार पर प्रकरण में धारा 366,376 भादवि 04,06 पॉक्सो एक्ट जोया गया है।

यह भी पढ़ें   निजात अभियान के तहत कर्रवाई जारी, 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

प्रकरण के आरोपी अमित कुमार केंवट ग्राम मटिया से फरार था पता तलाश किया गया पता नहीं चलने से फरार आरोपी के विरूद्ध 173(8) जा.फौ. के तहत् माननीय न्यायालय में चालान पेश किया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)
अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयन बेहरा के दिशा निर्देश पर आरोपी का पता तलाश किया गया जो आरोपी थाना सकरण्डा क्षेत्र के खमतराई अटल आवास में छिपा हुआ था जिसे दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आज दिनांक 12.08.2024 को विधिवत गिफतार किया गया है जिसे न्यायिक हिरासत पर भेजा जाता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ की बेटी अंकिता ने यूरोप के सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर फहराया तिरंगा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   शराब बिक्री के नाम पर 30 हजार की वसूली, 2 आरक्षकों को किया निलंबित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ की बेटी अंकिता ने यूरोप के सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर फहराया तिरंगा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending