Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हुआ इन्फ्लूएंसर्स मीटअप, जनसंपर्क विभाग ने दी शासन की योजनाओं की जानकारी

Published

on

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया सोसायटी, स्मार्ट सिटी लिमिटेड और जनसंपर्क विभाग के सहयोग से शहर में दो दिवसीय इन्फ्लूएंसर मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य भर से 200 से अधिक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स, जिनमें यूट्यूबर्स, इंस्टाग्रामर्स और फेसबुक क्रिएटर्स शामिल थे, ने हिस्सा लिया।

इस आयोजन में जनसंपर्क विभाग ने प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। साथ ही, योजनाओं से जुड़ी प्रश्नोत्तरी, छत्तीसगढ़ी वर्ग पहेली, और अन्य मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक आमना मीर ने सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन्फ्लूएंसर्स जो भी सामग्री सोशल मीडिया पर साझा करते हैं, उसका समाज और प्रदेश पर गहरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने इन्फ्लूएंसर्स से शासन की कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सहयोग का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें   शराब बेचने वाले 01आरोपी से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, जनसंपर्क विभाग द्वारा “जनमन” पुस्तक और राज्य सरकार के सुशासन पर आधारित एक साल की उपलब्धियों की पुस्तक का भी वितरण किया गया।

स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इन्फ्लूएंसर्स को इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर का भ्रमण कराया और इसकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। छत्तीसगढ़ के प्रख्यात गायक अनुराग शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से युवाओं को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में इन्फ्लूएंसर्स ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानियां साझा कीं, और बताया कि वे सोशल मीडिया के जरिए न केवल कमाई कर रहे हैं, बल्कि अपने परिवार का आर्थिक सहयोग भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   CG Weather Update: प्रदेश में जारी है तापमान में गिरावट, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

यह आयोजन सोशल मीडिया और शासन के बीच एक सेतु का काम कर रहा है, जिससे सरकार की योजनाओं की जानकारी व्यापक स्तर पर आम जनता तक पहुंच सके।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   doctor murder case: ट्रेनी डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, इतना वीर्य निकला कि
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   खैरागढ़ उपचुनाव अपडेट : पूर्व सीएम डॉ. सिंह बोले- कांग्रेसी मतदान के लिए कर रहे गुंडागर्दी...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: मेडिकल कॉलेज के 62 छात्रों के साथ रैगिंग का मामला आया सामने, कमरे में बंद कर पीटा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending